40 दिन से लापता था व्यक्ति, कालाढूंगी के जंगल में पेड़ से लटकता देखा तो मच गया हड़कंप

167
खबर शेयर करें -

कालाढूंगी। थाना क्षेत्र के हुड़किया चौड़ जंगल में एक शख्स की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शव काफी पुराना हो चुका था। बाद में पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई तो पता चला कि वह 40 दिनों से लापता था। घटना गुरुवार की है।

सुबह हुड़किया चौड़ जंगल में महिलाएं चारा लेने गईं थीं, तभी वहां उन्होंन एक लाश पेड़ से लटकती देखी। सूचना पर कालाढूंगी थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्टया घटना काफी दिन पुरानी होने के कारण शव गल चुका है। बताया कि मृतक ने जैकेट और स्वेटर पहनी थी।

यह भी पढ़ें 👉  कैदियों ने महिला को पिलाई नशीली को‌ल्ड्रिंक, फिर पुलिस वैन में बनाया हवस का शिकार

थानाध्यक्ष महंत ने बताया कि जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त काशीपुर के सैनिक कालोनी निवासी खीम सिंह (52) के रूप में हुई है। परिजनों ने खीमसिंह की गुमशुदगी भी आइटीआइ थाने में दर्ज कराई थी, मगर 40 दिनों बाद भी उनका पता नहीं चल पाया था। अब गुरुवार काे उनका सड़ा-गला शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक, प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी अलग-अलग एंगल से मामले की पड़ताल की जा रही है।