Pithoragar news : सरयू नदी में नहाते समय डूब गए पांच भाई, बहन को ससुराल छोड़ने आए थे। पांचों की मौत से मचा कोहराम

567
खबर शेयर करें -

 

पिथौरागढ़ : बहन को पहली विदा में ससुराल पहुंचाने आए पांच भाइयों की सरयू नदी में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई। पांचों युवकों को नदी की गहराई का पता नहीं था, लिहाजा वह नहाने नदी में उतर गए। लेकिन इस बीच वह डूब गए। ग्रामीणों ने जब देखा तो तत्काल पुलिस को फोन किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पांचों की मौत हो चुकी थी। मृतकों में एक दुल्हन का सगा भाई है तो दो चाचा के बेटे हैं। बाकी दो अन्य गांव के ही भाई लगते हैं। पांच की मौत से कोहराम मचा हुआ है।

एक दिन पूर्व सेराघाट के रामपुर से एक बारात गणाईगंगोली के धौलियाइजर कूना गांव गई थी। बारात लौटने पर परंपरा के तहत दुल्हन का सगा भाई, दो चचेरे भाई सहित दो अन्य युवक बहन को छोडऩे के लिए ससुराल रामपुर गए थे। बुधवार सुबह रवींद्र कुमार (16), साहिल कुमार (15), मोहित कुमार (17), राजेश कुमार (16), पीयूष कुमार (15) निवासी धौलियाइजर गांव कूना गणाई गंगोली रामपुर से लगभग आधा किमी दूर बहने वाली सरयू नदी में नहाने चले गए। घटनास्थल से लगभग आठ किमी दूर रहने वाले इन किशोरों को नदी के बहाव और गहराई का कोई अनुभव नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  बच्ची को उठाकर जंगल में ले गए युवक, एक ने किया दुष्कर्म, दूसरा करता रहा निगरानी

पांचों किशोर नदी में नहाने लगे और अधिक गहराई में जाने पर किशोर डूबने लगे। जिस स्थान पर किशोर नहा रहे थे वह स्थल दूर होने से लोगों की नजर में भी नहीं रहता है। इस दौरान कुछ लोगों ने किशोरों को डूबते हुए देखा। जब तक बचाने वाले पहुंचते उससे पूर्व ही किशोर नदी में डूब गए थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सेराघाट पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ मिल कर रेस्क्यू चलाया गया। शवों को नदी से बरामद कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ......तो नौकर ने इस बात से नाराज होकर रेता था मासूम का गला, पुलिस ने दबोचा

मृतकों में एक किशोर दुल्हन का सगा भाई और दो चचेरा भाई है। बाकी दो युवक गांव के भाई हैं। इस घटना के बाद दुल्हन के घर और मायके में कोहराम मचा है। पुलिस शवों का पंचनामा भरने की कार्यवाही कर रही है।