पीएम ने मन की बात में साधे चुनावी राज्य, यूपी-उत्तराखंड की इन शख्सियतों का किया जिक्र

156
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर महीने के आखिरी रविवार को जनता के साथ आकाशवाणी पर मन की बात करते हैं। आज भी उन्होंने मन की बात की, मगर पांच राज्यों में चुनाव होने के कारण प्रधानमंत्री के इस बार का मन की बात कार्यक्रम खास था। पीएम के संबोधन में चुनावी राज्यों की झलक दिख रही थी।

पीएम ने अपने संबोधन में यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर की महान शख्सियतों का जिक्र किया। सबसे पहले पीएम ने जाट राजा महेंद्र प्रताप का जिक्र किया। कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने एक टेक्निकल स्कूल की स्थापना के लिए अपना घर ही सौंप दिया था। उन्होंने अलीगढ़ और मथुरा में शिक्षा केंद्रों के निर्माण के लिए खूब आर्थिक मदद की। इस दौरान वह बीएचयू का भी जिक्र करना नहीं भूले।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि की रोकथाम को अधिकारी रहें सजग, सूचना पर हो त्वरित कार्रवाईः आयुक्त

पीएम मोदी ने उत्तराखंड और मणिपुर का भी जिक्र किया, जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पीएम मोदी ने कहा उत्तराखंड की बसंती देवी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। बसंती देवी ने अपना पूरा जीवन संघर्षों के बीच जिया। इसी तरह मणिपुर की 77 साल की लौरेम्बम बीनो देवी दशकों से मणिपुर की लीबा टेक्सटाइल का संरक्षण कर रही हैं। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  ......तो नौकर ने इस बात से नाराज होकर रेता था मासूम का गला, पुलिस ने दबोचा

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।