रुद्रपुर की ‘आत्मनिर्भर नारीशक्ति’ से पीएम मोदी हुए प्रभावित, बेकरी ग्रोथ सेंटर की महिलाओं से की बात

159
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर की महिला स्वयं सहायता समूह का नाम की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। इन महिलाओं से प्रभावित होकर पीएम नरेंद्र मोदी ने आज उनसे वीडियोकांफ्रेंसिंग के जरिए छह मिनट तक बातचीत की औन इनके द्वारा संचालित बेकरी ग्रोथ सेंटर के बारे में भी जानकारी ली। प्रधानमंत्री से संवाद करने के बाद बेकरी ग्रोथ सेंटर की महिलाओं में उत्साह देखने को मिला।

पीएम मोदी आज देशभर की कई महिला समूहों से संवाद कर रहे थे। इसी क्रम में उन्होंने रुद्रपुर की महिला सहायता समूह नारी शक्ति से भी संवाद किया। उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 2020 में बेकरी ग्रोथ सेंटर का शुभारंभ हुआ था। प्रदेश में रुद्रपुर का यह बेकरी सेंटर नंबर वन पर है। यहां की ग्रोथ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रभावित हुए, जिसके बाद गुरुवार को उन्होंने सेंटर की महिलाओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की।

यह भी पढ़ें 👉  डेरा कार सेवा प्रमुख की गोली मारकर हत्या, बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद

यह भी पढ़ें : नैनीताल जिले में बड़ी ठगी, 150 किसानों से 50 लाख हड़पकर ले गए जालसाज, इस बड़ी कंपनी के नाम से खोला था दफ्तर

यह भी पढ़ें : हरीश रावत बोले- ‘मैं भी हूं राहुल, आप भी राहुल’, ट्विटर को नहीं आया रास, अकाउंट कर दिया लाॅक

सबसे पहले प्रधानमंत्री ने बेकरी ग्रोथ सेंटर की संचालक चंद्रमणि दास से उनके सेंटर की उपलब्धि के बारे में जानकारी ली, जिसमें उन्होंने बताया कि ग्रुप सेंटर में 35 महिलाएं काम कर रही हैं। अब तक कुल 89 लाख रुपये का टर्नओवर किया गया है, जिसमें से सभी महिलाओं को साढ़े सात हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने के बाद 10, 30,000 का शुद्ध लाभ आठ माह में हुआ है। मडुए व सोयाबीन से बने बिस्किट के बारे में सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिस्किट का नाम पूछा। इसके बाद बेकरी सेंटर में किए गए कार्य को लेकर सरकार से अब तक मिली मदद के बारे में जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएच की इमरजेंसी के शौचालय में मिला भ्रूण, मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री ने कहा कि आप जैसी महिलाएं हो तो देश की अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। सरकार की ओर से हर गांव में समिति बनाने के साथ ही ऐसी महिलाएं जो अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में कार्य कर रही हो तो निश्चय ही वह भी आत्मनिर्भर बनेंगी। समूह की अध्यक्ष चंद्रमणि से कहा कि देश की महिलाओं के लिए आप प्रेरणास्रोत हैं। देश मे छोटे-छोटे समूहों के उत्थान के लिए सरकार हर स्तर से मदद कर रही है। समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक करें। इसके लिए आपकी अहम भूमिका होगी।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

यह भी पढ़ें 👉  पड़ोसी के घर सोया था परिवार, घर में अचानक लग गई आग, मचा हड़कंप

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।