मोदी के आने से पहले ही कांग्रेस नेता हेमंत साहू घर मे नजरबंद, जानिए क्यों

596
खबर शेयर करें -

न्यूज़ जंक्शन 24, हल्द्वानी। यूथ काग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन से पहले ही घर मे नजरबंद (Under house arrest) कर दिया। कार्यकर्ता विरोध की तैयारी कर रहे थे। उससे पहले ही पुलिस ने राजपुरा आवास में ही नजरबन्द कर दिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने घर पर ही जोरदार नारेबाजी की और विकास के नाम पर कुमाऊं की जनता को धोखा देने का आरोप लगाया।

यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू (Under house arrest) ने कहाँ जनता बढ़ती महंगाई बेरोजगारी से परेशान हैं। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गयी मोदी जी ने पूर्व में भी झूठी घोषाओँ की झाड़ी लगा रखी है। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने से चंद दिनों पहले काम याद आने शुरू करने का क्या मतलब।

यह भी पढ़ें 👉  शिमला से बरामद हुई उत्तराखंड से अपहृत की गई किशोरी, आरोपी गिरफ्तार

काग्रेस नेता विक्रम रन्धवा ने कहा मोदी जी पहाड़ से प्रेम की बात करते हैं लेकिन पलायन रोकने के लिए ठोस कदम नही उठाते हैं। आइएसबीटी रिंग रोड का काम अधर में लटका है। जिससे डबल इंजन की सरकार पर गहरा रोष व्याप्य है।

नरजबन्द (Under house arrest) होने वालों में किरन माहेश्वरी, सहिल राज, अनिता रन्धवा, पीयूष आर्या, कमल आर्या, करन कुमार, चंचला मिस्त्री, अभिनाश रन्धवा, मुन्ना आर्या, ऐरिक मसीह, पंकज कश्यप, सचिन राठौर, कैलाश आंकित बाल्मीकि, मोहित कश्यप, अमित बाल्मीकि, दीपक साहू, माया देबी, गीता देबी, पायल माहेश्वरी, कैलाश कोहली, पंकज अधिकारी, ममता हलधर समेत तीन दर्जन से अधिक लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  अपहरण के बाद युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू (Under house arrest) के आवास कार्यालय के बाहर प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स तैनात कर छावनी में तब्दील कर दिया।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।