भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर की अभद्र टिप्पणी पर सियासी भूचाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने मांगी डॉ. इंदिरा ह्रदयेश से मांफी। कह डाला यहां तक

183
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा ह्रदयेश को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी से एकाएक सियासी भूचाल आ गया है। भगत के बिगड़े बोल का वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि मामला भाजपा के केंद्रीय स्तर तक पहुंच गया। अंततः देर रात प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद ट्वीटर के माध्यम से डॉ. हिर्देश से मांफी मांगनी पड़ी। इधर, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साथ ही बुधवार को बड़े प्रदर्शन की घोषणा भी कर दी।
मंगलवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर भगत ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कांग्रेस की दिग्गज नेता और और राज्य की नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हिर्देश को लेकर अमर्यादित टिप्पणी कर दी। इसका तेजी से वीडियो भी वायरल हो गया। इसको लेकर कांग्रेस में तो भूचाल आ ही गया, वरिष्ठ भाजपाई भी असहज हो गए। यहां तक की वीडियो भाजपा में केंद्रीय स्तर तक पर गंभीर चर्चा का विषय बन गया। मामले की गंभीरता को समझ देर रात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीटर के जरिये कहा कि ‘डॉ.इंदिरा हिर्देश जी आप मेरे लिए सम्मानित और पूज्या हैं। महिला शक्ति का सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि है। मेरा मन बहुत दुखी है, मैं बुधवार को दिन में आपसे बात करके क्षमा मांगना चाहूंगा।’

हरीश और प्रीतम ने खोला मोर्चा

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर भगत की टिप्पणी को अमर्यादित बताते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा का असली चेहरा उजागर हो गया है। डॉ. इंदिरा एक काबिल और वरिष्ठ नेता हैं, लिहाजा उनका अपमान बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इधर, नैनीताल कांग्रेश के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने बुधवार को आंदोलन की घोषणा की है।