कोरोना से डरना नहीं लड़ना है : भारत में दो दिन में 2 लाख मरीजों ने जीती कोरोना से जंग

197
#
खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। कोरोना के बीच एक राहत वाली खबर है। पूरे भारत मे दो दिन में दो लाख से ज्यादा लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। डॉक्टरों का मानना है कि हमेशा सकारात्मक रहने व कोविड नियमों का पालन करने से लोगों ने कोविड को हराया। कई मरीजों ने तो होम आइसोलेशन में ही कोरोना पर विजय पा ली। ये सब हुआ है सकारात्मक सोच के कारण।

भारत में शुक्रवार से लेकर शनिवार तक एक दिन में 2 लाख से भी ज़्यादा मरीजों ने कोरोना को हराया है। टोटल रिकवरी अब एक करोड़ तीस लाख से भी ऊपर पहुंच गई है जो कि काफी सकारात्मक है।

लिहाजा आंकड़ों पर जाएं तो 24 घंटों में कुल 3,46,786 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा 2,19,838 मरीज ठीक हुए हैं तो वहीं 2,624की मौत भी हुई है। इस हिसाब से भारत में कुल कोविड-19 के केस अब 1,66,10,481 पहुंच गए हैं। साथ ही 1,38,67997 लोगों ने कोरोना को हराया भी है। गौर करने वाली बात यह है कि कई लोग हैं जिन्होंने कोरोना को मात दी है। ऐसे में घबराना बिल्कुल भी नहीं है।