धामी के शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू, जानिए मंत्रिमंडल में किसे मिलेगी जगह, कई दिग्गज होंगे बाहर

241
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। आज उत्तराखंड को अपना 12वां मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। दोपहर करीब 2:30 बजे पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए दिग्गजों का देहरादून पहुंचना शुरू हो गया है। गोआ के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गुजरात मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल यहां पहुंच चुके हैं। इस बीच सबसे अधिक चर्चा धामी मंत्रिमंडल को लेकर है।

बताया जा रहा है कि इस बार धामी कैबिनेट में महिलाओं की भागीदारी अधिक होगी। इसको लेकर बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार ने संकेत भी दिए हैं। दुष्यंत कुमार गौतम से मीडिया ने कैबिनेट में महिलाओं की भागीदारी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि निश्चित तौर से महिलाओं की भागीदारी को लेकर पार्टी स्तर पर अधिक जोर देने की बातें हुई हैं और कैबिनेट में भी इसका प्रतिबिंब देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ससुराल आये युवक ने तैश में कर डाली हवाई फायरिंग, गिरफ्तार
मंत्रिमंडल में इनके शामिल होने की चर्चा

इस बार धामी मंत्रिमंडल में धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, किशोर उपाध्याय, ऋतु खंडूड़ी, सौरभ बहुगुणा, प्रीतम पंवार, उमेश शर्मा काऊ, मुन्ना सिंह चौहान, अनिल नौटियाल, चंदनराम दास, खजान दास, गणेश जोशी, प्रेमचंद अग्रवाल, आदेश चौहान, मदन कौशिक शामिल हैं।

ये मंत्रिमंडल से हो सकते हैं बाहर

रेखा आर्य, खजान दास, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल। बताया जा रहा है कि इन नेताओं को पार्टी हाईकमान रेस्ट देने पर विचार कर रही है। वहीं, इनमें से कुछ को राज्यसभा भेजे जाने की भी चर्चा है।

यह भी पढ़ें 👉  आयोग ने जारी की विज्ञप्ति, समूह ग के अभ्यर्थियों का अभिलेख होगा सत्यापन, यह रही तिथि

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।