बांके बिहारी की शरण में पहुंची प्रियंका गांधी, यह लगाई अरदास।

163
खबर शेयर करें -

 

मनीष सक्सेना, मथुरा

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में आराध्य बांके बिहारी के दर्शन कर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने राष्ट्र व समाज कल्याण की कामना की।
मंदिर खुलने से लगभग आधा घंटा पूर्व ही वह मंदिर पहुंची। प्रियंका गांधी को मंदिर में तीर्थ पुरोहित पंडित छगनलाल गौड़ ने वैदिक मंत्र उच्चारण के मध्य उन्हें विधि विधान से पूजन कराया। साथ ही मंदिर के सेवायत शशांक गोस्वामी ने उन्हें ठाकुर बांके बिहारी महाराज की प्रसादी भेंट करते हुए मंदिर की महिमा व इतिहास के बारे में जानकारी दी। प्रियंका गांधी ने राष्ट्र व समाज कल्याण की भावना से ठाकुर बांके बिहारी को देसी घी का दीपक भी अर्पित किया। लगभग 25 मिनट तक मंदिर में रही प्रियंका गांधी बांके बिहारी महाराज के दर्शन के समय पूर्ण रूप से भक्तिभाव से ओतप्रोत नजर आई। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। मंदिर की विजिटर बुक में उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि यहां आकर श्रद्धा भाव से पूजा की है। ठाकुर जी से प्रार्थना है कि देश और जनता का कल्याण हो और उनका मंगल हो।
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह, राज सभा सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा, वृंदावन नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक, मृदुल श्याम शर्मा हिमांशु भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।