अल्मोड़ा नहीं आएंगी प्रियंका गांधी, उत्तराखंड में प्रस्तावित दोनों रैलियां हुईं रद

404
# Priyanka Gandhi is corona infected
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का चुनावी दौरा रद (Priyanka Gandhi  tour cancelled) हो गया है। इसके लिए कोरोना को कारण बताया गया है। उत्तराखंड में प्रियंका गांधी को 9 जनवरी को अल्मोड़ा और श्रीनगर में रैली होनी थी, मगर पार्टी ने अब कोविड प्रोटोकॉल और बढ़ते मामलों के बीच दोनों ही जगह रैली स्थगित करने का फैसला किया है। उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है।

प्रियंका गांधी के दौरे (Priyanka Gandhi  tour cancelled) को लेकर कांग्रेस काफी उत्साहित थी और रैली को लेकर तैयारियां भी जोरों पर थी, लेकिन इसी बीच प्रियंका की ओर से ये जानकारी साझा की गई कि उनके अपने परिवार के एक सदस्य और उनके एक कर्मचारी को Covid-19 संक्रमण हो गया है। हालांकि प्रियंका की रिपोर्ट निगेटिव थी, इसके बाद भी उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  पति ने घोटा पति का गला, अस्पताल ले जाने पर उठ गया हत्या के रहस्य से पर्दा

अब कांग्रेस हाईकमान की ओर से ये संदेश जारी किया गया है कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश और अन्य चुनावी राज्यों में बड़ी रैलियों को स्थगित करने का फैसला किया है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस ने राज्य इकाइयों से अपने-अपने राज्यों में कोविड​​-19 की स्थिति का आकलन करने और रैलियां आयोजित करने पर निर्णय लेने के लिए कहा है।

गौर हो कि अबतक कांग्रेस हाई प्रोफाइल नेताओं में केवल राहुल गांधी ही हैं, जिनकी रैली उत्तराखंड में हो सकी है। बीते 16 दिसंबर को देहरादून परेड ग्राउंड पर राहुल गांधी ने जनसभा की थी, जिसके बाद प्रियंका गांधी की 9 जनवरी की रैली (Priyanka Gandhi  tour cancelled)  होनी थी। राजनीतिक पंडित प्रियंका गांधी की इस रैली को 30 दिसंबर को हल्द्वानी में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का जवाब मान रहे थे, मगर अब रैली रद (Priyanka Gandhi  tour cancelled) होने से कांग्रेसियों को झटका लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  शिमला से बरामद हुई उत्तराखंड से अपहृत की गई किशोरी, आरोपी गिरफ्तार

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  अपहरण के बाद युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।