फिर शादी करने जा रहे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, इस दिन होगी शादी, दुल्हन कौन-यहां जानिए

421
# Punjab Chief Minister Bhagwant Mann going to get married again
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छह साल बाद एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं (Punjab Chief Minister Bhagwant Mann going to get married again)। गुरुवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 8 में गुरुद्वारे में सादे तरीके से विवाह की रस्में संपन्न की जाएंगी। इस विवाह समारोह में सीमित मेहमान ही शामिल होंगे।

भगवंत मान डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं। भगवंत मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे। भगवंत मान 48 साल के हैं। वे दूसरी शादी करने जा रहे हैं (Punjab Chief Minister Bhagwant Mann going to get married again)। भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं, जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं।

भगवंत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। भगवंत मान के बेटे दिलशान मान (17) और बेटी सीरत कौर मान (21) अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। 20 मार्च 2015 को भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी में मान का तर्क था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट में दी गई अर्जी में भगवंत मान की पत्नी ने शर्त रखी थी कि वे अगर मान भारत छोड़कर कैलिफोर्निया शिफ्ट हो जाते हैं तो तलाक की अर्जी वापस ले लेंगी।

दूसरी ओर मान राजनीति छोड़कर विदेश नहीं जाना चाहते थे। मान का तर्क था कि वे लोगों का विश्वास नहीं तोड़ सकते। अगर उनकी पत्नी उनके साथ भारत में सेटल होना चाहती हैं तो वे तलाक की अर्जी वापस ले लेंगे। भगवंत मान ने अपने तलाक का कारण अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया था। इमसें उन्होंने लिखा था, ‘जो लटका समय से था वह हल हो गया, कोर्ट विच्च फैसला यह कल हो गया, इक पासे परिवार, दूजे पासे सी पंजाब, मै तो यारो अपने पंजाब वल्ल हो गया।’

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।