भाजपा में शामिल होकर मुश्किल में फंसे पुरोला विधायक राजकुमार, खत्म हो सकती है विधायकी

190
12 सितंबर को राजकुमार ठुकराल ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली थी।
12 सितंबर को राजकुमार ठुकराल ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली थी।
खबर शेयर करें -

देहरादून। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पुरोला से विधायक राजकुमार ठुकराल मुश्किल में फंस गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विधायक राजकुमार की सदस्यता खत्म करने और उन्हें चुनाव में अयोग्य घोषित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को पत्र लिखा है।

बीते रोज पुरोला विधानसभा क्षेत्र से आए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से देहरादून में पार्टी मुख्यालय में मुलाकात की और कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए विधायक राजकुमार ठुकराल की सदस्यता दलबदल कानून के तहत समाप्त करने और उन्हें पार्टी से निष्कासित किए जाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव- उत्तराखंड की पांच सीटों पर इतना फीसदी रहा मतदान

इस मुलाकात के बाद गणेश गोदियाल ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने पुरोला विधायक राजकुमार की सदस्यता समाप्त करने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें अयोग्य घोषित करने की मांग की है।

विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को लिखे पत्र में गणेश गोदियाल ने कहा कि पुरोला विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक राजकुमार कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर विधायक निर्वाचित हुए थे, लेकिन उन्होंने विधानसभा सदस्य पद से त्यागपत्र दिए बिना भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। अब जब राजकुमार वर्तमान कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर निर्वाचित विधायक हैं और बिना पार्टी की सदस्यता और विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र दिए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं, ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार राजकुमार के विरुद्ध संविधान में दलबदल कानून के तहत न केवल कार्रवाई की जानी चाहिए, बल्कि उनकी वर्तमान विधानसभा सदस्यता समाप्त की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा में नहाते समय बह गया युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।