खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के नए CM, विधायक दल की बैठक में फैसला

162
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का एलान हो गया है। खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी  प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री बनेंगे। शनिवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर और प्रभारी दुष्यंत की देखरेख में हुई विधायक दल की बैठक में धामी के नाम की घोषणा की गई।

इधर, नए मुख्यमंत्री के नाम एलान होने के बाद राजभवन में भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। धामी आज ही शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसे देखते हुए शासन के कई अधिकारी भी राजभवन पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें : त्रिवेंद्र सिंह रावत के दफ्तर में शुरू हुआ जश्न, बांटी जा रही मिठाई। क्या संदेश दे रहे हैं त्रिवेंद्र सिंह रावत

यह भी पढ़ें 👉  अपहरण के बाद युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : CM तीरथ के इस्तीफे पर Ex CM हरदा ने ली चुटकी, बाेले दोनों TSR भले आदमी, लेकिन…

अब तक ये लोग संभाल चुके हैं सीएम का पद

  1. नित्यानंद स्वामी               09 नवंबर 2000-29 नवंबर 2001
  2. भगत सिंह कोश्यारी        30 अक्तूबर 2001- 01 मार्च 2002
  3. नारायण दत्त तिवारी       2 मार्च 2002-7मार्च 2007
  4. भुवन चंद्र खंडूरी          08 मार्च 2007-23 जून 2009
  5. रमेश पोखरियाल निशंक   24 जून 2009-10 सितंबर 2011
  6. भुवन चंद्र खंडूरी         11 सितंबर 2011-12 मार्च 2012
  7. विजय बहुगुणा         13 मार्च 2012-31 जनवरी 2014
  8. हरीश रावत        1 फरवरी 2014-17 मार्च 2017
  9. त्रिवेंद्र सिंह रावत         18 मार्च 2017-10 मार्च 2021
  10. तीरथ सिंह रावत          10 मार्च 2021-2 जुलाई 2021
यह भी पढ़ें 👉  पति ने घोटा पति का गला, अस्पताल ले जाने पर उठ गया हत्या के रहस्य से पर्दा

 

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।