Rakshabandhan-2021 : आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन, जानिए पंचांग और शुभमुहूर्त…

207
खबर शेयर करें -

 

Dehradun : भाई बहन के प्यार के बंधन का त्यौहार रक्षाबंधन आज पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। यह त्यौहार भाइयों को संदेश देता है कि वे बहनों की रक्षा-सुरक्षा का संकल्प लेंगे। यह त्यौहार किस मुहूर्त में मनाया जाना है इसके लिए ज्योतिषियों ने अपनी पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त जारी किया है। जिसमें दो शुभ योग बन रहे हैं। पहला योग सुबह साढ़े सात बजे तक और दूसरा योग शाम साढ़े सात बजे तक है।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 06:14 बजे तक।

यह भी पढ़ें 👉  पति ने घोटा पति का गला, अस्पताल ले जाने पर उठ गया हत्या के रहस्य से पर्दा

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रावणी पूर्णिमा, रक्षाबंधन, ऋषि तर्पण।

विशेष: संस्कृत दिवस, गजकेसरी योग।

पंचक: प्रात: 07:57 बजे से प्रारंभ, 26 अगस्त को रात्रि के 10:29 बजे पर समाप्त।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु श्रावण मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 17 घंटे 32 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रतिपदा धनिष्ठा नक्षत्र 19 घंटे 40 मिनट तक, तत्पश्चात् शतभिषा नक्षत्र शोभन योग 10 घंटे 33 मिनट तक, तत्पश्चात् अतिगण्ड योग मकर में चंद्रमा 07 घंटे 57 मिनट तक तत्पश्चात् कुंभ में।

रक्षाबंधन 2021 मुहूर्त

आज सुबह 06:15 बजे से शाम को 05:31 बजे तक।

राखी बांधने के लिए दोपहर का समय: 01:42 बजे से शाम 04:18 बजे तक।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक।

यह भी पढ़ें 👉  शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक दोस्त ने दूसरे पर झोंक दिया फायर, गंभीर

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 34 मिनट से दोपहर 03 बजकर 26 मिनट तक।

अमृत काल: आज सुबह 09 बजकर 34 मिनट से दिन में 11 बजकर 07 मिनट तक।

राखी बांधने का मंत्र

येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।

तेन त्वामनुबध्नाभि रक्षे मा चल मा चल।।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 54 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 53 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय शाम 07 बजकर 10 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय प्राप्त नहीं है।

आज सावन शुक्ल पूर्णिमा है। आज रविवार के दिन सूर्य पूजा और सूर्य देव के मंत्रों का जाप करना उत्तम होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।