दीपावली पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने को तैयार रामनगरी अयोध्या, जगमगाएंगे 9 लाख दीये

181
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की पावन जन्मस्थली अयोध्या दीपवाली (Ayodhya Deepotsav) पर एक बार फिर रिकॉर्ड बनाने को तैयार है। यहां के पवित्र सरयू तट के किनारे स्थित राम की पैड़ी परिसर आज एक भव्य आयोजन का गवाह बनेगा। इस बार राम की पैड़ी के तट पर 7 लाख 50 हजार दीपक जलाकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। जबकि जिले भर में 12 लाख दीये जलाए (Ayodhya Deepotsav) जाएंगे और शहर यानी अयोध्या 9 लाख दीयों से जगमग होगी।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद प्रत्येक वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में दीपोत्सव (Ayodhya Deepotsav) कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं। वर्ष दर वर्ष इस आयोजन की भव्यता बढ़ती ही जा रही है। इस बार भी दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान लेजर शो और राम दरबार के अलावा राम बाजार लोगों के आकर्षण का केंद्र है। वहीं, 7.50 लाख दीपक जलाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी भी कर ली गई है।

इस दौरान लेजर लाइट शो के जरिए भगवान राम की कथा का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके अलावा राम की पैड़ी परिसर में छात्राओं ने रंगोली के जरिए भगवान राम के जीवन चरित्र को भी प्रदर्शित किया गया है, जो इस आयोजन को चार चांद लगा रहा है। भगवान राम और माता सीता के साथ एक ही चित्र में अयोध्या और राम मंदिर की रंगोली लोगों को आकर्षित कर रही है।

राम की पैड़ी परिसर में 7.50 लाख दीपक (Ayodhya Deepotsav) लगाने की जिम्मेदारी डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों के छात्र छात्राओं ने उठाई है। मंगलवार की शाम होते-होते परिसर के सभी घाटों पर दीपक सजाए जा चुके थे। अब आज यानी बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अतिथियों की मौजूदगी में ये दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंग करेंगे।

ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।