चंपावत उपचुनाव में सीएम धामी की रिकार्ड जीत, मिले इतने भारी वोट, कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त

388
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, चंपावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत उपचुनाव 55 हजार से अधिक वोटों से जीत गए (CM Dhami record victory in Champawat by-election) हैं। उन्हें इस उपचुनाव में 58258 वोट मिले। इस जीत के साथ उन्होंने पूर्व सीएम बहुगुणा की जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वहीं कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी की जमानत जब्त हो गई। उन्हें 3233 वोट मिले। किसी चुनाव में पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई है।

उपचुनाव का परिणाम आते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami record victory in Champawat by-election) जनता का आभार करने टनकपुर पहुंच गए हैं। उनके साथ भारी संख्या में समर्थक भी पहुंचे हैं। यहां भाजपा कार्यकर्ता रंग गुलाल उड़ाने के साथ ही सीएम के समर्थन में जोरशोर से नारेबाजी कर रहे हैं।

बहुगुणा 39 वोटों से जीते थे उपचुनाव

इससे पहले उपचुनाव जीतने का रिकार्ड पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के नाम था। 2012 के विधानसभा चुनाव का त्रिशंकू जनादेश मिला था। कांग्रेस को 32 तो भाजपा को 31 सीटें मिली। तब कांग्रेस ने निर्दलीय व बसपा के समर्थन से सरकार बनाई। विजय बहुगुणा को मुख्यमंत्री घोषित किए गए। उन्होंने सितारगंज विधानसभा से उपचुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें 53766 मत मिले थे। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रकाश पंत को 13800 वोट। इस तरह बहुगुणा ने करीब 39 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी।

सीएम धामी को ऐसे राउंड दर राउंड मिलती गई बढ़त

पहला राउंड : पहले राउंड में सीएम धामी को 3,856 वोट मिले। कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को सिर्फ 165 मत मिले। सपा प्रत्याशी को 25 और निर्दलीय प्रत्याशी को सिर्फ 15 वोट मिले।

दूसरा राउंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कुल 7,435 वोट पड़े। वहीं कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को सिर्फ 312 वोट मिले। सपा प्रत्याशी को 73 और निर्दलीय प्रत्याशी को 74 वोट पड़े।

तीसरा राउंड : तीसरे राउंड तक सीएम धामी की बढ़त 10,617 वोट पहुंच गई थी। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 425 वोट मिले। सपा प्रत्याशी मनोज कुमार भट्ट को 103 व निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी को 109 वोट मिले।

चौथा राउंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 13,215 वोट पड़े। कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को सिर्फ 442 वोट ही पड़े। सभा प्रत्याशी मनोज कुमार को 124, निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गरकोटी को 120 और नोटा में 61 मत पड़े।

पांचवां राउंड : सीएम धामी को कुल 17,904 वोट मिले। वहीं कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 804 वोट मिले। सपा के मनोज कुमार भट्ट को 172 और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी को 160 वोट मिले हैं। नोटा में 115 वोट पड़े हैं।

छठवां राउंड : मुख्यमंत्री धामी को 22,289 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी को 1,093 मत मिले।

सातवां राउंड : सीएम धामी को सातवें राउंड तक 25,219 वोट मिले। वहीं कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 1,276 वोट, सपा के मनोज कुमार भट्ट को 232 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी को 221 वोट मिले थे। नोटा में 160 वोट पड़े।

आठवां राउंड : सीएम पुष्कर सिंह धामी को कुल 29,939 वोट मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को कुल 1,575 वोट मिले। सपा प्रत्याशी मनोज कुमार को 268 वोट तो निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी को 246 वोट मिले। नोटा में 191 मत पड़े।

नौवां राउंड : सीएम धामी को 35,839 वोट मिले। कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 1,873। सपा प्रत्याशी मनोज कुमार को 307 और निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी को 282 वोट।

10वां राउंड : सीएम धामी को 42,573 वोट मिले। कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 2,189 वोट, सपा के मनोज कुमार भट्ट को 324 और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी को 313 वोट मिले। नोटा को 250 वोट मिले।

11वां राउंड : सीएम धामी को 48841 मत और कांग्रेस को 2508 मत मिले हैं।

12वां राउंड : सीएम धामी को 54063 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को सिर्फ 2,808 वोट पड़े।

13वां राउंड : आखिरी राउंड की गिनती में सीएम धामी को 57,268 वोट मिले। कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3,147 वोट, सपा के मनोज कुमार भट्ट को 409 और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी को 399 वोट मिले। इस तरह सीएम धामी ने 54,121 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।