‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव के साथ सड़क हादसा, सिर में आई गंभीर चोट

517
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर ‘बचपन का प्यार’ गाना गाकर रातों रात प्रसिद्धि पाने वाले सहदेव दिर्दो सड़क हादसे (Sahdev Dirdo Accident) का शिकार हो गए हैं। उन्हें इस हादसे में काफी चोट आई है, जिसके बाद सहदेव को सुकमा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस अस्पताल में सहदेव का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सहदेव के सिर में गंभीर चोट आई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा के कलेक्टर विनीत नंदनवार को सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo Accident) को सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

घटना मंगलवार शाम की है। सहदेव दो पहिया वाहन पर सवार होकर अपने दोस्त के साथ शबरी नगर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में सहदेव (Sahdev Dirdo Accident)को सिर पर गंभीर चोट आई है। इस दौरान उन्हें सिर पर चार टांके भी दिए गए हैं। सहदेव को देखने के लिए एसपी सुनील शर्मा और कलेक्टर विनीत नंदनवार ने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सहदेव का हालचाल जाना। कलेक्टर ने डॉक्टरों को सहदेव का ठीक से इलाज करने के निर्देश दिए। वहीं, अब सहदेव को जगदलपुर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना एनओसी के बने बोरिंगों पर आयुक्त न‌े दिए कार्यवाही के निर्देश
कौन हैं सहदेव

सुकमा के रहने वाले सहदेव सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था और इसी वजह से वह रातों-रात स्टार बन गए थे। इस वीडियो में सहदेव अपनी क्लास के अंदर ‘बचपन का प्यार’ गाना गाते हुए नजर आ रहे थे। हालांकि, उनकी आवाज काफी लड़खड़ा रही थी लेकिन सहदेव का वीडियो लोगों को काफी पसंद आया था, जिस वजह से हर कोई इस पर रील बना रहा था। इतना ही नहीं, कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी सहदेव के वीडियो पर रील बनाए थे।

बादशाह संग कर चुके हैं काम

सहदेव का वीडियो सोशल मीडिया पर लंबे समय तक ट्रेंड में रहा था। उनके इस वीडियो को सिंगर-रैपर बादशाह ने भी काफी ज्यादा पसंद किया था, जिस वजह से उन्हें बादशाह संग काम करने का मौका मिला। सहदेव का वीडियो देखने के बाद बादशाह ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद दोनों ने दिल्ली में मुलाकात की। बादशाह ने ‘बचपन का प्यार’ लिरिक्स पर सहदेव के साथ गाना भी तैयार किया, जिसमें सहदेव नजर आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि की रोकथाम को अधिकारी रहें सजग, सूचना पर हो त्वरित कार्रवाईः आयुक्त
बादशाह बोले- मैं साथ में खड़ा

सहदेव के साथ सड़क हादसे (Sahdev Dirdo Accident) की जानकारी बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह को मिली तो वह तुरंत एक ट्वीट करते हुए यह जानकारी लोगों तक पहुंचाई। बादशाह ने ट्वीट किया, ‘सहदेव के परिवार और दोस्तों के संपर्क में हूं। वह बेहोश है, अस्पताल ले जा रहे हैं। मैं उसके लिए खड़ा हूं। आपकी दुआओं की जरूरत है।’

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि की रोकथाम को अधिकारी रहें सजग, सूचना पर हो त्वरित कार्रवाईः आयुक्त

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।