हल्द्वानी में कांग्रेस दफ्तर स्वराज आश्रम में हंगामा, सुमित हृदयेश और उवैश राजा में तीखी नोकझोंक

496
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। स्वराज आश्रम कांग्रेस कार्यालय में रविवार को नव संकल्प क्रियान्वयन कार्यशाला आयोजित हुआ, मगर इस दौरान जोरदार हंगामा हो गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के निष्कासित नेता और बनभूलपुरा संघर्ष समिति के अध्यक्ष उवैस राजा को स्वराज आश्रम कार्यालय से कांग्रेस विधायक समिति अध्यक्ष ने बाहर जाने को कहा, जिस पर उवैस राजा और कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश की तीखी नोकझोंक हो गई। किसी तरह से जिलाध्यक्ष ने मामले को शांत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक दोस्त ने दूसरे पर झोंक दिया फायर, गंभीर

उवैस को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते कांग्रेस ने निष्कासित कर दिया था, लेकिन आज कांग्रेस के नव संकल्प क्रियान्वयन कार्यशाला में उवैस भी पहुंच गए। इस पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने नाराजगी जाहिर की। सुमित ने उवैस राजा को स्वराज आश्रम कार्यालय से बाहर जाने को कहा। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल और जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के हस्तक्षेप के बाद उवैस राजा को स्वराज आश्रम कार्यालय से बाहर भेजा गया, जिस पर उवैस और उनके साथ मौजूद अन्य साथियों ने जमकर विरोध किया।