Rudrpur news : जिला अस्पताल की महिला सुपरवाइजर ने चिकित्सा कर्मी को चप्पल से धुना, आखिर क्या वजह रही जानिए…

252
खबर शेयर करें -

 

रुद्रपुर। जिला अस्पताल के एक स्वास्थ्य कर्मी को महिला सफाई कर्मी को रात में काल करना महंगा पड़ गया। जब सफाई कर्मी के पति को मामले की जानकारी हुई तो उसने स्वास्थ्य कर्मी को इसकी शिकायत सुपरवाइजर से करने की बात कही। इस पर उसने सुपरवाइजर के खिलाफ भी अभद्र बात कर दी। इसका पता चलते ही महिला सुपरवाइजर ने स्वास्थ्य कर्मी की धुनाई कर दी। पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो मामला चर्चाओं में आ गया। फिलहाल मामला पुलिस तक नही पहुंचा है।

रुद्रपुर के जिला अस्पताल का विवादों से पुराना नाता है। कभी वाहन चोरी, कभी मरीजों से लूट के साथ ही तीमारदारों और अस्पताल कर्मियों के बीच विवाद होता रहता है। मंगलवार को अस्पताल में तैनात महिला सुपरवाइजर ने स्वास्थ्य कर्मी को अस्पताल के गेट में जमकर धुन दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल की महिला सफाई कर्मी को स्वास्थ्य कर्मी अक्सर रात को कॉल कर परेशान करता था। उसे महिला सफाई कर्मी ने कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नही माना। जिसके बाद सफाई कर्मी के पति को भी इसका पता चल गया। इससे परेशान होकर महिला सफाई कर्मी ने स्वास्थ्य कर्मी से कहा कि वह शिकायत अस्पताल की महिला सफाई सुपरवाइजर से करेगी। जिस पर उसने महिला सुपरवाइजर के खिलाफ भी अभद्र बात की। इसका पता चलते ही सुपरवाइजर भड़क गई। मंगलवार शाम को महिला सुपरवाइजर ने स्वास्थ्य कर्मी को रोक लिया और उसकी पिटाई कर दी। यह देख मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। हालाकि बाद में आरोपित स्वास्थ्य कर्मी ने माफी मांगी तो मामला शांत हो गया। लेकिन इस बीच किसी ने मामले की वीडियो बनाकर वाइरल कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव ड्यूटी के लिए रामगढ़ से हल्द्वानी आ रहे थे चिकित्साधिकारी कि अचानक हो गया इतना बड़ा हादसा और चली गई जान...