दुःखद खबर : पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत का निधन, एम्स में किए गए थे भर्ती

288
खबर शेयर करें -

 

देहरादून : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे बची सिंह रावत का एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। श्री रावत के निधन का समाचार सुनते ही पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई। अभी 1 दिन पहले ही उनकी हालत ज्यादा गंभीर होने पर एअरलिफ्ट करके ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बची सिंह रावत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके थे। अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय सीट से कई बार सांसद रहे और अटल बिहारी वाजपेई सरकार में मंत्री भी रहे थे। उनकी पिछले 2 दिनों से हालत बहुत ज्यादा खराब थी। haldwani में डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। चिकित्सकों के जवाब देने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत की हालत से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अवगत कराया गया था। मुख्यमंत्री ने एयर लिफ्ट करा कर बची सिंह रावत को एम्स में भर्ती करा दिया था जहां रविवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना जैसे प्रदेश में फैली कि शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है उन्होंने कहा कि बच्ची सिंह रावत पूरे प्रदेश के नेताओं के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी बच्ची सिंह रावत जैसे नेता के निधन पर शोक जताया है, उन्होंने इस निधन को अपूरणीय क्षति बताया।