सल्ट उपचुनाव : भाजपा ने महेश जीना को बनाया प्रत्याशी, अब कांग्रेस पर नजरें

175
खबर शेयर करें -

 

देहरादून (dehradun) : कुमाऊं में सल्ट सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए लंबी प्रतीक्षा के बाद भारतीय जनता पार्टी में आज अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। भाजपा ने 5 नामों के पैनल में इस सीट पर अपने स्व. विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के भाई पर ही दांव खेला है। उनके भाई महेश जीना को प्रत्याशी घोषित किया गया है। अब कांग्रेस प्रत्याशी पर टकटकी लगी हुई है।
कुमाऊं के अल्मोड़ा जिले में सल्ट विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा था। यहां से सुरेंद्र सिंह जीना भारतीय जनता पार्टी के विधायक थे, लेकिन गत वर्ष सुरेंद्र सिंह जी की पत्नी की कोरोना से मौत हो गई। कुछ दिनों बाद सुरेंद्र जीना भी कोरोना से ग्रस्त हो गए और उनका निधन हो गया। तब से यह सीट खाली चल रही थी। अब इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। लंबे समय से प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा और कांग्रेस में कसरत चल रही है। भाजपा ने प्रत्याशी घोषणा में आज बाजी मार ली। लंबे इंतजार के बाद स्वर्गीय सुरेंद्र जीना के भाई महेश जीना को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया। क्षेत्रवासियों समेत पार्टी के नेताओं को भी महेश जीना के ही प्रत्याशी बनने के आसार नजर आ रहे थे। इधर, कांग्रेस अभी भी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है, हालांकि पार्टी ने अपना पैनल हाईकमान को भेज दिया है। इस पैनल में कांग्रेस के विधायक रहे रंजीत रावत के बेटे भी दावेदार हैं। अब देखना है पार्टी के प्रत्याशी घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कारोबारी के घर सशस्त्र बदमाशों का धावा, लाखों की नगदी और सोना लूटा