सल्ट उपचुनाव : भाजपा से महेश जीना और कांग्रेस से गंगा पंचोली प्रत्याशी घोषित, इस दिन होगा नामांकन

159
खबर शेयर करें -

देहरादून : कुमाऊं के अल्मोड़ा जिले में सल्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव पर कांग्रेस और भाजपा ने होली के दिन प्रत्याशी की घोषणा कर दी। भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्वर्गीय विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के भाई महेश जीना को प्रत्याशी बनाया है तो कांग्रेस ने अपने पुरानी प्रत्याशी गंगा पंचोली को फिर दोहरा दिया है। दोनों ही प्रत्याशी अब नामांकन की तैयारी में जुट गए हैं।
सल्ट विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने 6 नामों का पैनल भेजा था। जिसमें सबसे ऊपर सुरेंद्र सिंह जीना के भाई महेश जीना का नाम था। पहले से ही उनके नाम पर मुहर लगने की भाजपा में 90 फीसद संभावना लगाई जा रही थी। बीच में इंटरनेट पर महेश जीना का नाम घोषित भी हो गया था। मगर शाम को ही भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने महेश जीना का नाम अभी घोषित ना होने की बात कहकर विराम लगा दिया। मगर होली के दिन आखिरकार भाजपा ने महेश जीना को ही अपना प्रत्याशी बना दिया। भाजपा प्रत्याशी महेश जीना मंगलवार को सुबह भिकियासैंण तहसील मुख्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली पर्चा दाखिल करेंगी। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक, कुमाऊं के दोनों सांसद, सल्ट सीट के प्राभारी कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, बिशन सिंह चुफाल आदि मौजूद रहेंगे। इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी के साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हिर्देश और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  डिवाइडर से टकराकर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत