हरीश रावत से नाराज किशोर उपाध्याय अखिलेश यादव से मिले, कांग्रेस में हलचल…

412
खबर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) राज्य गठन के बाद से वजूद तलाश रही है। मगर आज तक वह राज्य की जनता का विश्वास हासिल नहीं कर सकी है। लेकिन अब लगता है कि सपा राज्य में असंतुष्ट कांग्रेसी दिग्गजों के सहारे अपना भविष्य संवारने की तैयारी कर रही है।

कांग्रेस में असंतुष्ट चल रहे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष किशोर उपाध्याय की आज समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुए मेल-मिलाप से यही चर्चा तेज हो गई है। किशोर उपाध्याय ने लखनऊ में पूर्व सीएम अखिलेश से वार्ता की। हालांकि वार्ता के पीछे चर्चा के कई बिंदु गिनाए जा रहे हैैं, लेकिन चर्चा कुछ और ही है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत से मन-मुटाव के चलते आजकल किशोर उपाध्याय पार्टी से असंतुष्ट बताए जा रहे हैैं। इसी के चलते अभी तो यह कयास तक लगाए जा रहे थे कि वह देहरादून में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में भाजपा में शामिल हो जाएंगे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। मगर रैली के कुछ दिन बाद ही किशोर उपाध्याय की सपा (Samajwadi Party) मुखिया अखिलेश यादव के साथ गुफ्तगू ने एक बार फिर उनके इधर-उधर जाने की चर्चा को बल दे दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बालिका का पीछा कर रहा था युवक, परिजनों को दी धमकी, गिरफ्तार

हालांकि कहा जा रहा है कि उत्तराखंड से जुड़े कुछ मुद्दों को संसद में उठाने की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले थे। किशोर उपाध्याय ने गंगा-यमुना, हिमालय को बचाने तथा वनवासियों को वनों पर उनके पुश्तैनी अधिकारी दिलाने एवं पर्यावरण से संबंधित अनेक मामलों पर अखिलेश यादव से चर्चा की। किशोर उपाध्याय ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से संसद के मौजूदा सत्र में इन मुद्दों को उठाने का आग्रह भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की कार्रवाई- गलत जानकारी देने पर सुपरवाइजर को किया निलंबित
अखिलेश यादव जल्द करेंगे उत्तराखंड का दौरा

राज्य की सभी 70 विस सीटों पर चुनाव लडऩे की घोषणा कर चुकी सपा (Samajwadi Party) अब मजबूती से लडऩे का रोडमैप तैयार करने जा रही है। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव के दौरे के साथ ही सपा आगामी विधानसभा चुनाव के अभियान की शुरुआत भी कर देगी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएन सचान ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इसी माह उत्तराखंड आएंगे, जल्द ही इसकी तिथि तय हो जाएगी।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जेल का ‌होगा विस्तार, इन सुविधाओं के मद्देनजर तलाशी जाएगी भूमि

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।