शादी के बाद घर पहुंची बहू को देख सास हुई बेहोश, होश आया तो बेटे के साथ घर से कर दिया बाहर, जानिए पूरा मामला

168
खबर शेयर करें -

पटना। बिहार के सासाराम में हुई एक शादी ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। यहां हर तरफ इसी शादी की चर्चा हो रही है। यहां एक लड़का शादी कर अपनी पत्नी को लेकर घर पहुंचा तो बवाल मच गया। लड़के की मां बहू को देखकर बेहोश हो गई। जब उन्हें होश तो वह इस शादी को मानने से इन्कार करने लगी। जब बात नहीं बनी तो मां ने बेटे के साथ बहू को भी घर से निकाल दिया। यह सब हुअा, बेटे के एक किन्नर से शादी करने की वजह से।

यह भी पढ़ें :  विदा होकर आई दुल्हन ने कार से उतरते ही सभी के सामने कर दी दूल्हे पर थप्पड़ों की बौछार, पढ़िये हैरान करने वाला घटनाक्रम

यह भी पढ़ें 👉  बेहतर कल के लिए हमें आज सशक्त इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करना होगा : पीएम

दरअसल, सासाराम जिले के करगहर निवासी गोलू पहले एक नाच पार्टी में काम करता था। इस दौरान उसे पानापुर की रहने वाली किन्नर नंदिनी से प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने की ठानी और शादी कर ली। शादी के बाद गोलू अपनी किन्नर पत्नी नंदिनी के साथ करगहर के ही एक किराये के मकान में रह रहा था। परिवार वालों को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने दबाव बनाकर बेटे को किन्नर बहू से अलग करने की कोशिश की। लेकिन जब किसी तरह बात नहीं बनी तो वे लोग अपने बेटे को समझा बुझाकर घर ले आए।

यह भी पढ़ें 👉  बेहतर कल के लिए हमें आज सशक्त इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करना होगा : पीएम

जब नंदनी को इसकी जानकारी मिली तो वह गोलू को ढूंढते हुए उसके घर यानी अपने ससुराल पहुंच गई। यहां किन्नर बहू को देखकर सास बेहोश हो गई। स्थिति तब और बिगड़ गई जब नंदिनी पानी छिड़ककर सास को होश में लाने की कोशिश करने लगी। ये नजारा देखकर आसपास के लोग अपने घर वापस जाने लगे। सास को जैसे ही होश आया, तो उसने घर की लोकलाज के चलते बहू को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद लड़का भी अपनी पत्नी के साथ ही चला गया

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  बेहतर कल के लिए हमें आज सशक्त इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करना होगा : पीएम