सनसनीखेज वारदात : पुष्पक एक्सप्रेस में यात्रियों से लूट, 20 साल की युवती से सामूहिक बलात्कार

237
खबर शेयर करें -

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ और मुंबई के बीच चलने वाली पुष्पक एक्सप्रेस में सनसनीखेज वारदात हुई है। चलती ट्रेन में आठ बदमाशों ने करीब 20 यात्रियों से लूटपाट की और 20 साल की एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

घटना शुक्रवार रात की है। रात करीब आठ बजे पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक सात से आठ लुटेरे घुस गए। सभी लुटेरों ने 15 से 20 यात्रियों को लूट लिया। आरोपियों ने यात्रियों से नकदी सहित कीमती सामान भी छीन लिया। अचानक हुई इस तरह की घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल हाे गया।

यह भी पढ़ें 👉  डीजे बजाने से मना करने पर संचालक पर बोला हमला, यहां का है मामला

यात्रियों को लूटने के बाद लुटेरों ने ट्रेन से यात्रा कर रही एक 20 वर्षीय युवती के साथ पहले तो बदसलूकी की। इसके बाद अपराधियों ने चलती ट्रेन में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद कल्याण जीआरपी ने लूट और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जिसके बाद चार लोगों को  गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, चार लोग अब भी फरार है। पुलिस चार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नशीले इंजेक्शनों की खेप बेचने निकला था तस्कर, पुलिस ने इस तरह किया गिरफ्तार

ऐसे ही लेटेस्ट और रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।