रुद्रप्रयाग में निर्माणाधीन पुल की सैटरिंग गिरी, मलबे में दबे 10 मजदूर, दो की मौत

345
# under-construction bridge collapsed in Rudraprayag
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। भारी बारिश के चलते ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नारकोटा में निर्माणाधीन पुल के एक एबेंडमेंट में ऊपर से मलबा गिर गया (under-construction bridge collapsed in Rudraprayag)। मलबा गिरने से पुल की सैटरिंग गिर गई, जिसमें 10 मजदूर दब गए। मलबे दबे सभी मजदूरों को निकाल लिया गया है। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि आठ मजदूर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के समय मौके पर 40 से अधिक मजदूर कार्य कर रहे थे। डीएम मयूर दीक्षित ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

घटना बुधवार सुबह की है। भारी बारिश के कारण पहाड़ों पर भूस्खलन हो रहा है। इसी दौरान रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर नारकोटा में बड़ा हादसा हो गया। यहां आलवेदर परियोजना के तहत पुल का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणाधीन पुल की अचानक सैटरिंग अचानक गिर गई (under-construction bridge collapsed in Rudraprayag)। वहां काम कर रहे मजूदरों में से 10 इसकी चपेट में आ गए। एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने रेस्क्यू किया। सैटरिंग में लगे सरिये काट कर उसके नीचे दबे मजदूरों को निकाला गया। इनमें दो की घटनास्‍थल पर मृत्‍यु हो गई। दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, चार अन्‍य को भी चोटें आईं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नहाते समय चित्रकूट घाट में डूबा युवक, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

मृतको की पहचान पंकज (निवासी गंगपुर थाना अलीगंज उत्तर प्रदेश) व कन्हैया (निवासी गुर्जर पुर गहरवार थाना अमृतपुर उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। घायल मजदूरों में किशन प्रजापति, शकलदेव सिन्‍हा व गंगू माला ( निवासी हजारीबाग झारखंड), रामू , नजीम दोहानू, अनुपम, रघुवीर व संतोष कृष्‍णा (निवासी शाहजहांपुर उप्र) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष- मोदी की 400 पार की माला में 5 कमल उत्तराखंड से गूंथे जाना तय

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।