शर्मनाक : सौतेले बाप ने मासूम बेटी की पीठ को पेन चुभो-चुभोकर कर डाला छलनी, पढ़िये ऊधमसिंह नगर में सनसनीखेज घटना

409
खबर शेयर करें -

 

रुद्रपुर: शहर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक सौतेला पिता अपनी पांच साल की मासूम पर अंग्रेजी न आने के बहाने इतना अत्याचार कर सकता है। इसकी कल्पना शायद नहीं की जा सकती है। मगर ऐसी ही रूह कंपाने वाली घटना यहां सामने आई है। सौतेली बेटी से घृणा के चलते इस कलुयुगी पिता ने पढ़ाई की आड़ लेकर हर रोज उसकी पीठ पर पेन की इतनी पिन चुभाई की पूरी पीठ ही छलनी हो गई। यह अत्याचार कोई एक-दो दिन से नहीं बल्कि काफी समय से करता आ रहा था। लेकिन डर की वजह से बच्चे और उसकी मां मुंह नहीं खोल पा रहे थी। जैसे ही किसी को यह बात पता चली तो उसने पीठ का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। उसके बाद हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने इस मुद्दे को उठाते हुए दरिंदे पिता को जाल बिछाकर धर दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना से देवभूमि में जबरदस्त हैरानी है और कड़ी कार्रवाई की मांग भी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  अनियंत्रित ट्रक खाई में समाया, एक की मौत, दूसरा घायल

मलिक कालोनी निवासी एक महिला का तीन-चार साल पहले पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह अपने दो पुत्रियों के साथ रहने लगी। बताया जा रहा है कि बाद में उसने योगेश नाम के युवक से शादी कर ली। शादी के बाद पूरा परिवार साथ रहने लगा। कुछ समय तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में योगेश छोटी पुत्री को यह कहकर प्रताड़ित करने लगा कि उसे अंग्रेजी नहीं आती है। इसके लिए वह पांच साल की मासूम बच्ची को प्रताड़ित करने के लिए उसके पीठ पर पेन की नोक चुभाकर हर रोज प्रताड़ित करता था। जिससे उसके पीठ पर पेन की नोक के सैकड़ों निशान हो गए। बच्ची के पीठ पर निशान देख किसी ने फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दी। धीरे धीरे यह फोस्ट शहर में वायरल हो गई। वायरल पोस्ट देख शहर के कुछ व्यापारियों ने उसकी पहचान कर ली। रविवार सुबह व्यापारी सोनू खुराना साथियों संग आरोपित युवक के घर गया और उसे पकड़ लिया। साथ ही सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जानकारी ली। बाद में पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  डीजे बजाने से मना करने पर संचालक पर बोला हमला, यहां का है मामला

पुलिस का सहारा मिला तो मां बोली-दो साल से कर रहा था प्रताड़ित

पुलिस के मुताबिक मासूम बच्ची की मां ने बताया कि उसका पति दो साल से उसकी बेटियों को प्रताड़ित करता था। कुछ दिन पहले वह एक अंग्रेजी की किताब लेकर घर पहुचा था। जिसके बाद उसने 5 साल की बेटी से पढ़ने और उसका ट्रांसलेशन करने को कहा था। जब वह यह सब नही कर पाई तो उसके द्वारा उसे प्रताड़ित करते हुए शरीर में पेन की नोक से घायल कर दिया। जिसके बाद वह अपने बच्चो को लेकर गूलरभोज चली गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  बच्ची को उठाकर जंगल में ले गए युवक, एक ने किया दुष्कर्म, दूसरा करता रहा निगरानी

वर्जन—–
बच्ची को उसके पिता के द्वाना नुकीले पेन की नोक से घायल करने की सूचना मिली है। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित बच्चे की मां की तहरीर मिलने पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
-दलीप सिंह कुंवर, एसएसपी, यूएसनगर