Video : कोर्ट से कहा था, ‘बीमार हूं’, अब भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का नाचते हुए वीडियो आया सामने, कांग्रेस ने ली चुटकी

159
खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें सांसद बास्केटबॉल खेलती हुईं नजर आ रही थीं। इसके बाद एक बार फिर उनका एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह एक शादी कार्यक्रम में नाचती हुईं नजर आ रही हैं। ये वीडियो एक गरीब परिवार की बेटी की शादी का है, जो सांसद के आवास पर आयोजित की गई थी। इस दौरान प्रज्ञा ठाकुर कार्यक्रम में थिरकती हुई नजर आईं। इसमें वह बाकी लोगों को भी नाचने के लिए कह रही हैं।

दुल्हन के पिता एक दिहाड़ी मजदूर हैं। उन्होंने कहा कि मैं भोपाल की सांसद का आभारी हूं। क्योंकि उनके पास अपनी बेटी की शादी का आयोजन करने के पैसे नहीं थे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मुझे दूसरा जीवन दिया गया है। मैं बहुत गरीब हूं। मेरे पास अपनी बेटियों की शादी करने के पैसे नहीं थे। लेकिन सासंद प्रज्ञा ने हमारी मदद की। मैं देवी मां से उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं। मैं बहुत खुश और आभारी हूं।

यह भी पढ़ें 👉  बेहतर कल के लिए हमें आज सशक्त इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करना होगा : पीएम

वहीं वीडियो ट्वीट करते हुए कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने कटाक्ष किया है। उन्होने कहा कि हमारी भोपाल की सांसद बहन प्रज्ञा ठाकुर को जब भी बास्केटबॉल खेलते हुए, बग़ैर सहारे के चलते हुए या इस तरह ख़ुशी से झूमते हुए देखते हैं तो बड़ी ख़ुशी होती है…?

पिछली वीडियो पर भी किया था कटाक्ष

इससे पहले सलूजा ने बास्केटबॉल वाले वीडियो पर भी निशाना साधा था और ट्वीट किया था कि भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी ठाकुर को अभी तक व्हील चेयर पर ही देखा था लेकिन आज उन्हें भोपाल में स्टेडीयम में बास्केट बॉल पर हाथ आज़माते देखा तो बड़ी ख़ुशी हुई…। अभी तक यही पता था कि किसी चोट के कारण वो ठीक से खड़ी और चल फिर भी नही सकती है…। ईश्वर उन्हें हमेशा स्वस्थ रखे।

मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी हैं सांसद

यह भी पढ़ें 👉  बेहतर कल के लिए हमें आज सशक्त इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करना होगा : पीएम

प्रज्ञा ठाकुर को विवादित बयानों के लिए जाना जाता है। सासंद प्रज्ञा ठाकुर साल 2008 के मालेगांव में एक मस्जिद के पास एक मोटरसाइकिल में विस्फोट के मामले में आरोपी हैं। प्रज्ञा ठाकुर 2017 से जमानत पर हैं। जमानत मिलने से पहले वो 9 साल तक जेल में रहीं थीं। मालेगांव विस्फोट में 6 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  बेहतर कल के लिए हमें आज सशक्त इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करना होगा : पीएम

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।