धनतेरस पर खरीदारी देगी 13 गुना ज्यादा फल, यहां जानें शुभ मुहूर्त

411
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। दीपों को उत्सव दीपावली चार नवंबर मनाई जाएगी। पांच दिनों के इस त्योहार का पहला दिन धनतेरस (Dhanteras 2021) से शुरू होता है, जो इस बार 2 नवंबर को पड़ रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्योहार आता है।

मान्यता है कि इस दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान सोने का घड़ा लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस तिथि पर इनका प्रागट्य पर्व मनाया जाता है। धनतेरस (Dhanteras 2021) के दिन भगवान धन्वंतिर के अलावा भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की भी पूजा होती है।

मान्यताओं के अनुसार इस दिन खरीदारी करना बहुत ही शुभ होता है। इस कारण से धनतेरस (Dhanteras 2021)के मौके पर सोना-चांदी के आभूषण, बर्तन, घरों में प्रयोग की जाने वाली वस्तुएं, कार, मोटर साइकिल और जमीन-मकान के सौदे तय किए जाते हैं। माना जाता है धनतेरस (Dhanteras 2021) पर जो भी चीजें घर खरीदकार लाई जाती है उसमें सालभर तेरह गुना की बढ़ोतरी होती है।

भगवान कुबेर, मां लक्ष्मी संग धन्वंतरि की करें पूजा

धनतेरस (Dhanteras 2021) पर लोग अपने घरों में दीपक जलाते हैं। इस दिन विशेष रूप से लोग भगवान धन्वंतरि की पूजा करते है। मान्यता है जो भी धनतेरस पर भगवान कुबेर, मां लक्ष्मी संग धन्वंतरि की पूजा करता है, उसका घर हमेशा धन-धान्य, सुख-सुविधा और वैभव से परिपूर्ण रहता है। धनतेरस (Dhanteras 2021) पर ज्यादातर लोग सोने-चांदी से बनी चीजों को प्रमुखता से खरीदते हैं और इसके लिए शुभ मुहूर्त पर विचार करते हैं। शुभ मुहूर्त पर सोने चांदी से बने बर्तन या आभूषण खरीदने पर बहुत ही शुभ परिणाम प्राप्त होता हैं।

खरीदारी का शुभ मुहूर्त

वैसे तो धनतेरस के पूरे दिन खरीदारी की जा सकती हैं, लेकिन शुभ मुहूर्त में धनतेरस की खरीदारी करने पर बहुत ही अच्छे फल की प्राप्ति होती है। धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने के लिए 02 नवंबर को सुबह 06:06 बजे से लेकर 11:31 बजे तक शुभ रहेगा। शाम के मुहूर्त की बात करें तो 06:18 बजे से रात के 08:11 बजे तक खरीदारी के लिए अच्छा समय रहेगा।

क्या खरीदें और क्या नहीं

धनतेरस (Dhanteras 2021)के दिन खरीदारी का महत्व होता है। इस दिन सोना, चांदी, पीतल की चीजें और झाड़ू खरीदना शुभ माना गया है। लेकिन धनतेरस पर ऐसी चीजें भूलकर भी न खरीदें जैसे- काले रंग की वस्तुएं, कांच, एल्युमीनियम और लोहे से बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।