CM धामी की टीम में छह नए चेहरे शामिल, ऊधमसिंह नगर के तीन लोगों पर जताया विश्वास

204
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की टीम में छह नए चेहरों को शामिल किया गया है। इन चेहरों में ऊधमसिंह नगर के तीन लोगों को जगह दी गई है। कार्मिक-वित्त की अनुमति और मुख्यमंत्री के अनुमोदन भी इन नियुक्तियों में लिए गए हैं। 28 फरवरी 2022 तक के लिए ये नियुक्तियां की गई हैं। सीएम के निर्देश पर या फिर उनके कार्यकाल से पहले भी उनको हटाया जा सकता है। इस संबंध में प्रभारी सचिव (सामान्य प्रशासन) विनोद कुमार सुमन ने आदेश जारी कर दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव- उत्तराखंड की पांच सीटों पर इतना फीसदी रहा मतदान

इस आदेश के तहत दिल्ली निवासी पूरन चंद नैलवाल को चीफ पीआरओ बनाया गया है। वहीं, उत्तरकाशी के किशोर चंद्र भट्ट को पीआरओ बनाया गया है। उधमसिंह नगर के रविन्द्र सिंह को कोऑर्डिनेटर (सामाजिक न्याय) बनाया गया है। चमोली के दलबीर सिंह को कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। उधमसिंह नगर के राजू सिंह को मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। वहीं, ऊधमसिंह नगर के ही आनंद मोहन रतूड़ी को स्वास्थ्य कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र का महापर्व- हल्द्वानी में दूल्हे के साथ पहुंची दुल्हन ने डाला वोट

 

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।