नैनीताल में हिमपात, चांदी से चमके पहाड़, अभी दो दिन और होगी बर्फबारी

417
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नैनीताल। नैनीताल का मौसम एक बार फिर बदल गया है। दो दिनों से यहां रुक-रुक कर बारिश हो रही है और ऊंची चोटियों पर हिमपात हो रहा है। बीती रात करीब 11 बजे से यहां खूब बर्फबारी हुई। इससे पहले सुबह भी बर्फ गिरी थी। हिमपात आैर बारिश के कारणस ठंड भी बढ़ने लगी है। बीती रात यहां का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

पर्यटकों के लिए आई बहार

नैनीताल की ऊंची चोटियों में देर रात से हिमपात हो रहा है। इससे वृक्ष व पहाड़ बर्फ की सफेद चादर में तब्दील हो गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन हिमपात होने की संभावना है। बर्फ गिरने से स्नोव्यू, नयनापीक, किलबरी, बारापत्थर व हिमालय दर्शन चांदी की तरह चमकने लगे हैं। हिमपात से ठंड बढ़ गई है, जिसका आम जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा हैद्व मग पर्यटकों के लिए यह मौसम बहार लेकर आया है। बर्फ गिरने की खबर सुनकर पर्यटक नैनीताल का रुख करने लगे हैं। रविवार की छुट्टी होने से बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  खेत में पानी छोड़ने को लेकर मारपीट, युवक की गोली मारकर हत्या

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  अनियंत्रित ट्रक खाई में समाया, एक की मौत, दूसरा घायल

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।