तो डीडीहाट सीट से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री धामी, इस कारण यहां से चुनाव लड़ने की संभावना सबसे ज्यादा

360
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। पुष्कर सिंह धामी फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। वह अपने खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। मगर भाजपा विधायक दल ने उन्हें फिर से अपना नेता चुना है। ऐसे में मुख्यमंत्री धामी को अब 6 महीने के भीतर चुनाव लड़कर विधायक बनना होगा। इसी के साथ ही वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसकी चर्चा शुरू हो गई है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि सीएम धामी कहां (Didihat seat) से चुनाव लड़ सकते हैं।

चुनाव परिणाम आते ही बीजेपी के कई विधायकों ने धामी के लिए सीट खाली करने का ऑफर दे दिया था। इनमें चंपावत से चुनाव जीतने वाले कैलाश गहतोड़ी पहले विधायक थे, जिन्होंने कहा था कि धामी को सीएम बनाया जाता है तो वो अपनी सीट खाली करने को तैयार हैं। गहतोड़ी ने कहा था कि प्रदेश में आज जितनी भी सीटें भाजपा के पक्ष में आई हैं वह धामी की बदौलत हैं। इसके बाद जागेश्वर से विधायक बने मोहन सिंह मेहरा, लालकुआं के डा.मोहन सिंह बिष्ट, रुड़की के प्रदीप बत्रा और खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार  ने भी धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की है।

मगर इन सबसे अलग मुख्यमंत्री धामी के डीडीहाट विधानसभा सीट (Didihat seat) से चुनाव लड़ने की संभावना सबसे ज्यादा है। वह इसलिए भी, क्योंकि इसी साल चार जुलाई को उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट खाली हो रही है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में बीजेपी का प्रत्याशी राज्यसभा जाएगा। बीजेपी अपने वरिष्ठ नेता बिशन सिंह चुफाल को राज्यसभा भेज सकती है।

अगर पार्टी ने ये फैसला लिया तो बिशन सिंह चुफाल पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट खाली कर सकते हैं। ऐसे में धामी डीडीहाट विधानसभा सीट (Didihat seat) से चुनाव लड़ सकते हैं। ये सीट उनके लिए सबसे सुरक्षित भी मानी जा रही है। यहां से वो आसानी से चुनाव जीत सकते हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने डीडीहाट के कई दौरे भी किए थे और यहां के लिए कई घोषणाएं भी की थी। उनके डीडीहाट (Didihat seat) से चुनाव लड़ने की शुरू में चर्चा भी खूब उड़ी थी।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।