अगले हफ्ते लगेगा सूर्य ग्रहण, इतने बजे से शुरू होगा ग्रहण काल, बरतनी होंगी ये सावधानियां

190
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। अगले हफ्ते सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan April 2022) होगा। सूर्य ग्रहण न सिर्फ महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, बल्कि हिंदू धर्म में भी इसकी बड़ी मान्यता है। सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल भी लगता है। इस दौरान कई कामों को करने की मनाही होती है।

साल 2022 का सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगने जा रहा है। इस दिन शनिश्चरी अमावस्या भी है। इस वजह से इस ग्रहण का महत्व काफी बताया जा रहा है। इस साल लगने वाला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की आधी रात 12.15 बजे से शुरू होगा और अगली सुबह 04.08 बजे तक चलेगा। हालांकि, सूर्य ग्रहण आंशिक है। इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

अगला सूर्यग्रहण कब

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 30 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण इस साल का पहला सूर्य ग्रहण है। इसके बाद 25 अक्टूबर को अगला सूर्य ग्रहण लगेगा। उस सूर्य ग्रहण का समय शाम 4.29 बजे से 5.42 बजे तक रहेगा। ये सूर्य ग्रहण भारत में भी कुछ स्थानों पर दिखेगा।

यहां-यहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

वर्ष 2022 का पहला यह सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, अटलांटिक, प्रशांत महासागर, दक्षिण अमेरिका और पश्चिम दक्षिण अमेरिका में नजर आएगा।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।