
न्यूज जंक्शन 24, लालकुआं।
बिन्दुखत्ता निवासी अनिल जोशी का आज सुबह ह्रदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। मृदुभाषी हमेशा एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने वाले नवयुवक के निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने अनिल के घर पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी।
मंगलवार की सुबह अनिल अपनी माता को दांत दर्द की परेशानी के चलते हल्द्वानी जाने के लिए तैयार ही हो रहा था कि अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। परिवार के प्रति पूरी तरह समर्पित रहने वाले अनिल पर जिम्मेदारियों का बड़ा बोझ होने के बावजूद चेहरे पर आज तक शिकन तक देखने को नहीं मिली। मिलनसार अनिल ने अपनी दोनों बहनों का विवाह करने के बाद ही अपना घर बसाया ।बड़े भाई फौज में होनेेे के बावजूद अनिल जहां घर की हर जिम्मेदारियों को बखूबी निभा था वही अपनी भाभी और बच्चों के साथ ही लालकुआं निवासी अपनी बड़ी बहन प्रभा कांडपाल का भी पूरा ध्यान रखता था। हंसमुख, मृदुभाषी अनिल का अभी 2 वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था। अनिल के एक वर्षीय पुत्र है।
Be the first to comment