कौसानी की छटा देख अभिभूत हुए देश के जानेमाने फनकार सोनू निगम, उत्तराखंड पर दिया बड़ा बयान

204
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, बागेश्वर।

देश दुनिया के जाने माने फनकार सोनू निगम आजकल बागेश्वर की वादियों में हैं। धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले बागेश्वर के कौसानी में उन्होंने आज सुबह उठ कर सूर्योदय की लालिमा के दर्शन किए। वे इतने अभिभूत हो गए कि उन्होंने उत्तराखंड को अपने जीवन का सबसे सुंदर प्रदेश बता डाला। बोले, उनका आना-जाना यूं तो देश दुनिया के हर कोने में रहता है पर प्राकृतिक सौंदर्य में उत्तराखंड का कोई तोड़ नहीं है। यहां सुकून निवास करता है। वह रामनगर के लिए रवाना हो गए।
अपने पारिवारिक मित्रों के साथ यहां पहुंचे सोनू निगम ने शनिवार सुबह सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखा। साथ ही उन तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद किया। सोनू निगम ने कहा कि हकीकत में कौसानी भारत का स्वीटजरलैंड है। उनके यहां होने की जानकारी उनके प्रशंसकों को मिली, लेकिन वह किसी से नहीं मिले। शुक्रवार को पहुंचे सोनू निगम शनिवार शाम रामनगर के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  आंधी-तूफान के साथ बरसे मेघ, कार में पेड़ करने से एक की मौत