दीपिका पादुकोण के नाम हुई खास उपलब्धि, दुनियाभर के 100 बड़े देशों की अभिनेत्रियों को छोड़ा पीछे

436
खबर शेयर करें -

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर और बेहतरीन अदाकारा दीपिका पादुकोण को एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। हाल ही में जारी टीवी और फिल्म वर्ल्ड कैटेगरी में दीपिका को एशिया की सबसे प्रभावशाली महिला चुना गया है। इस कैटेगरी की लिस्ट में दीपिका टॉप पर रहीं। दुनियाभर के 100 बड़े देशों की टीवी, फिल्म, ब्यूटी, पॉलिटिक्स और बिजनेस वर्ल्ड की महिलाएं इस लिस्ट के लिए नॉमिनेट की गई थीं।

एशिया की सबसे प्रभावशाली महिला का चुनाव करने के लिए सबसे ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोवर्स, गूगल सर्च और अन्य रैंकिंग कारक तय किए गए थे। एक्ट्रेस के सोशल मीडिया में 1.39 मिलियन फॉलोवर्स हैं। साथ ही उनकी सोशल मीडिया एंगेजमेंटऔर ट्वीट इंप्रेशन सबसे ज्यादा है। इसके अलावा एक्ट्रेस का 3 मिलियन गूगल सर्च और मीडिया मेंशन भी ज्यादा है।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।