महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सरिता आर्या भाजपा में शामिल, इसलिए दिया झटका…

426
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून : उत्तराखंड में टिकट की घोषणा होने से पहले ही राजनीतिक घटनाक्रम इतनी तेजी के साथ बदल रहा है कि सभी की नजरें दिल्ली और देहरादून की ओर टिक गई हैं। अभी भाजपा से बर्खास्त किए गए कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि भाजपा ने कांग्रेस को झटका दे दिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य को भाजपा में शामिल (Sarita arya joins BJP) कर लिया गया है। यह घोषणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी के कार्यालय पर विधिवत कांफ्रेंस बुलाकर यह घोषणा की।

ध्यान रहे कि महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य (Sarita arya joins BJP) नैनीताल विधानसभा सीट से विधायक रही हैं। गत चुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले यशपाल आर्य के पुत्र संजीव आर्या ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर सरिता आर्या (Sarita arya joins BJP) को हरा दिया था। लेकिन 5 साल के कार्यकाल के बाद यशपाल आर्य अपने पुत्र संजीव आर्या के साथ फिर से कांग्रेस में आ गए। कांग्रेस में शामिल होते वक्त हाईकमान से लेकर प्रदेश स्तरीय नेताओं ने उनसे वादा किया था कि यशपाल आर्य और उनके विधायक पुत्र का पूरा सम्मान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  डीजे बजाने से मना करने पर संचालक पर बोला हमला, यहां का है मामला

इसी को ध्यान में रखते हुए टिकटों की चल रही कवायद में सरिता आर्या (Sarita arya joins BJP) ने जब यह देख लिया कि भाजपा से कांग्रेस में आए संजीव आर्या को ही कांग्रेस टिकट दे रही है तो उन्होंने तत्काल केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड भजपा के प्रभारी प्रहलाद जोशी से मुलाकात कर भाजपा में जाने का मन बना लिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने हाईकमान की हरीझंडी मिलते ही उनको प्रदेश कार्यालय ले जाकर सदस्यता ग्रहण करा दी।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीनाग में स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ,बच्चे घायल

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  खेत में पानी छोड़ने को लेकर मारपीट, युवक की गोली मारकर हत्या

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।