सूबेदार पिता करेंगे सेना में लेफ्टिनेंट बने बेटे को सेल्यूट, परिवार की तीसरी पीढ़ी करेगी देशसेवा

171
खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ । देश के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के धामीगांव के एक परिवार के हाथ बड़ी उपलब्धि लगी है। इस परिवार की तीसरी पीढ़ी शनिवार को सेना में शामिल हुई है। हम बात कर रहे हैं। धामी गांव के तोक भ्यूला निवासी भगत धामी की। वह शनिवार को देहरादून में हुई आईएमए की पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। वे परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य हैं जो भारतीय सेना में अपना योगदान देंगे।

भगत के पिता दुर्गा सिंह धामी तीन कुमाऊं रेजीमेंट में सूबेदार हैं। उनके दादा मोती सिंह धामी भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। भगत की माता द्रौपदी देवी गृहिणी हैं। भगत के भारतीय सेना में अधिकारी बनने पर धारचूला तहसील क्षेत्र में खुशी की लहर है। भगत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरू जनों को दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव ड्यूटी के लिए रामगढ़ से हल्द्वानी आ रहे थे चिकित्साधिकारी कि अचानक हो गया इतना बड़ा हादसा और चली गई जान...

देवेश ने भी बढ़ाया जिले का गौरव, बने अफसर

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के मेधावी युवा देवेश जोशी भी भारतीय सेना में अफसर बन गए हैं। नगर के नया बाजार क्षेत्र में रहने वाले देवेश को सेना में लेफ्टिनेंट पद पर लद्दाख में पोस्टिंग दी गई है। उनके पिता उमेश चंद्र जोशी नगर के शास्त्री मार्केट में अपना व्यवसाय चलाते हैं। माता शोभा जोशी गृहिणी हैं। देवेश के दादा स्व. रजनीकांत जोशी पिथौरागढ़ जिले के अग्रणी समाजसेवियों में गिने जाते हैं। देवेश के बड़े भाई मनीष जोशी भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं। देवेश ने कहा है कि जीवन में सफलता कड़ी मेहनत से ही संभव है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने अपने माता-पिता और गुरूजनों के आशीर्वाद को दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र का महापर्व- हल्द्वानी में दूल्हे के साथ पहुंची दुल्हन ने डाला वोट