Udham singh nagar : आल्टो के बदले नहीं दी स्विफ्ट कार तो तोड़ दिया रिश्ता, ऐसा करने से भी किया इनकार

159
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर । हमारा समाज कितना भी क्यों न बदल गया हो, मगर दहेज रूपी सामाजिक बुराई आज भी हर घर में फैली हुई है। इसके कारण न जाने कितने परिवार बर्बाद हो गए। रुद्रपुर में भी एक ऐसा ही मामला सामने अाया है। यहां लड़के वालों ने दहेज में मिली आल्टो कार के बाद स्वीफ्ट कार न मिलने पर रिश्ता ही तोड़ दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर लड़के पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

खेड़ा, वार्ड नंबर 17 निवासी एक व्यक्ति ने कोर्ट को सौंपे शिकायती पत्र में कहा था कि 17 दिसंबर 2019 को उसने अपनी बेटी का निकाह क्योलडिया, नवाबगंज बरेली निवासी सलमान अहमद से तय किया था। निकाह तय करते समय सलमान के साथ ही उसके परिजन सगीर अहमद, गुलशन और आरिफ समेत आठ लोग आए थे। उनकी खातिरदारी में उसके 50 हजार रुपये खर्च हुए। सात नवंबर 2020 को निकाह की तारीख तय करने के लिए 11 कार में 70 लोग आए। तब बेटी के ससुरालियों की आवभगत और उन्हें उपहार देने में 3.50 लाख रुपये का खर्चा आया।

यह भी पढ़ें 👉  शिमला से बरामद हुई उत्तराखंड से अपहृत की गई किशोरी, आरोपी गिरफ्तार

इस दौरान 27 फरवरी 2020 को निकाह करने की तारीख रखते हुए दहेज में अाल्टो कार देना तय हुआ था। इसके बाद उन्होंने तमाम इंतजाम कर दिए थे। आरोप है कि निकाह से 16 दिन पहले 11 फरवरी को सलमान, सगीर अहमद, गुलशन और आरिफ आए और अाल्टो कार के बदले स्वीफ्ट कार की मांग करने लगे। इन्कार करने पर उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इधर, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अब यहां हुआ हादसा- अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा वाहन, एक की मौत