spot_img

ससुरालियों ने बरात पहुंचते ही मांगे 15 लाख, फिर दुल्हन ने कुछ ऐसे सिखाया सबक। कर दिया सभी को हैरान

न्यूज जंक्शन 24, रुड़की।

अगर जागरूक हो तो मजाल क्या, दहेज रूपी दानव खत्म न ही। ऐसा ही एक मामला सिविल लाइंस क्षेत्र में सामने आया है। यहां एक बरात दरवाजे पर जैसे ही पहुंची की ससुर 15 लाख रुपये की मांग करने लगा। दुल्हन के पिता परेशान हुए तो दुल्हन को रहा नहीं गया और उसने साफ कह दिया कि देने के लिए पैसे हैं नहीं, लिहाजा पूरी बरात वापस ले जाइए। उसे दहेज लोभियों से शादी करनी ही नहीं है।
सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती का रिश्ता मंगलौर निवासी युवक के साथ हुआ। लॉकडाउन के चलते 24 सितंबर को शादी करने की अनुमति मिली। दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया है कि बरात आते ही लड़के के पिता पहले 15 लाख नकद देने की मांग करने लगे। दुल्हन के पिता बहुत गिड़गिड़ाए पर वर पक्ष कुछ सुनने को तैयार ही नहीं हुआ। इससे नाराज दुल्हन ने बरात को ही लौटा दिया। दुल्हन के तेवर देख ससुराली हैरान रह गए। दुल्हन यहीं नहीं रुकी, बल्कि कोतवाली पुलिस को भी फोन करके बुला लिया। कोतवाल राजेश शाह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!