गजब मामला : दूल्हे को देख मंडप छोड़कर भागी दुल्हन, बारात बैंरग लौटी

185
खबर शेयर करें -

पटना। बिहार के बेतिया जिले में एक हैरान करने वाली घटना घटी है। यहां के नौतन थाना क्षेत्र के शंकहिया माई स्थान मंदिर में शादी के लिए पहंचे दूल्हे को देखकर दुल्हन मंडप से ही उठकर भाग गई। घटना चार मार्च की है।

दरअसल, बगही मुशही के युवक की शादी तध्वानंदपुर की लड़की के साथ होना था। बारात नियत समय पर पहुंच भी गई लेकिन मंडप में जैसे ही दूल्हा का प्रवेश हुआ दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। यह सुनकर लोग हैरान रह गए। दुल्हन ने आरोप लगाया कि जिस लड़के की तस्वीर उसे व्हाट्सएप पर दिखाई गई थी ये दूल्हा वह नहीं है। इसके बाद दोनों पक्षों ने दुल्हन को मनाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानी। इतने में दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई और लड़की मौके की नजाकत को देखते हुए मंडप से फरार हो गई। उसके बाद दोनों पक्षो में जमकर मारपीट हुई और बारात बैरंग लौट गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड समेत इन राज्यों में 15 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, जारी हुई यह चेतावनी

सनकहिया माई स्थान मंदिर के पुजारी अनिरुद्ध पांडेय ने बताया कि दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया था। परिजनों के समझाने पर भी वह नहीं मानी। वहीं, लड़की के पिता वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि उनकी बेटी को लड़का पसंद नहीं आया तो वह मंडप छोड़कर चली गई। वहीं, दूल्हे अनिल कुमार चौधरी के पिता नथु चौधरी ने बताया कि लड़की को वाट्सएप पर इसी लड़के की तस्वीर दिखाई गई थी। पता नहीं क्यों वह नाटक करने लगी।