सोकर उठे घरवाले, सामने मुंह फैलाये बैठा था मगरमच्छ। फिर यह हुआ परिजनों का हाल

160
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, पीलीभीत।

बारिश न होने से नदी और तालाब में पानी कम हो गया है। ऐसे में जंगली जीव आबादी की ओर रुख कर रहे हैं।अमरिया में एक ग्रामीण व उसके परिवार वाले सोकर उठे और दरवाजा खोला तो सामने मुंह फैलाये मगरमच्छ बैठा था। उसे देखते ही ग्रामीण व उसके परिवार की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। आनन-फानन वन कर्मियों को सूचना दी गई। इसके बाद रेस्क्यू कर उसे नदी में छोड़ा गया।

अमरिया क्षेत्र के करगैना पीरा में धर्मदास के घर के पास में ही तालाब है। वहीं से मगरमच्छ धर्मदास के घर तक पहुंच गया। इसे देख कर पूरे घर में दहशत हो गई और सब लोग बामुश्किल घर के बाहर निकल आए। कुछ ही देर में भीड एकत्र हो गई। जानकारी वन विभाग को दी गई। जिसके बाद टीम दौड़ी-दौडी पहुंची। इसके बाद विशाल मगरमच्छ को पकड़ने की रणनीति बनाई गई। सामाजिक वानिकी की देख रेख में चेतन कुमार, राजीव डाली व शैलेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मगरमच्छ को पकड़ कर देवहा नदी में छोडा गया। बता दें कि अमरिया में पहले से ही वन कर्मी तेंदुए को पकड़ने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा कर अलर्ट मोड पर है। अब मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। पिछले काफी दिनों से गर्मी अधिक होने और बारिश न होने से लगातार ही जहां तहां जिले में मगरमच्छ निकल रहे हैं। इस पर वन विभाग संजीदा है।