गेस्ट हाउस में बेड के बॉक्स में निकला महिला का शव, जब पता किया तो स्टोरी जान पुलिस भी हैरान…

634
murder of auto driver for 20 rupees apple
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के जाखन क्षेत्र एक लॉज में महिला की हत्या (Bengal woman murdered in Dehradun) करने का मामला सामने आया है। महिला का शव बेड के बॉक्स में सड़ा गला हुआ मिला। बताया जा रहा है कि शव ढाई महीन से ज्यादा पुराना है और इसी बेड के बॉक्स मेें बंद था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

गुरुवार सुबह पुलिस को जाखन क्षेत्र में एक महिला की हत्या (Bengal woman murdered in Dehradun) की खबर मिली। पुलिस पहुंची तो पता चला महिला मातपाड़ा कटुवा (जिला वर्धमान, बंगाल) की रहने वाली है। लॉज की संचालक शालिनी सिंह ने पुलिस को बताया कि महिला का नाम रीफैन बीवी है और वह अपने पति अजरुल लश्कर के साथ यहां आई थी। पुलिस उसके पति से फोन पर संपर्क करने का प्रयास कर रही है। फोन स्विच आफ आ रहा है। पुलिस को पति पर ही हत्या का शक है।

यह भी पढ़ें 👉  अब यहां हुआ हादसा- अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा वाहन, एक की मौत

पुलिस का कहना है कि लॉज की संचालक ने बताया कि महिला (Bengal woman murdered in Dehradun) और उसका पति जनवरी में यहां आए थे। पति उसे छोड़कर अपने घर बंगाल चला गया था, जोकि अभी तक नहीं लौटा। हैरत की बात यह थी कि तब से महिला का शव (Bengal woman murdered in Dehradun) यहीं पड़ा है। शव करीब दो से ढाई महीने पुराना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां सड़क किनारे जंगल में पड़ा मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी

लॉज प्रबंधन ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरअसल महिला यहां लॉज में एक किराये कमरे में पति के साथ रहती थी। जोकि जनवरी में उसे छोड़कर बंगाल चला गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  पति ने घोटा पति का गला, अस्पताल ले जाने पर उठ गया हत्या के रहस्य से पर्दा

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।