Good news : पंतनगर से पिथौरागढ़ के बीच की दूरी 40 मिनट में होगी पूरी, अगले महीने इस दिन से शुरू हो रही हेली सेवा

157
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड में पंतनगर से पिथौरागढ़ के बीच हेली सेवा अगले महीन से शुरू हो रही है। ऐसा होने पर यात्री दोनों शहरों के बीच की दूरी महज 40 मिनट में ही पूरी कर सकेंगे। अभी दोनों शहरों के बीच आवाजाही के लिए सड़क मार्ग से ही साधन उपलब्ध हैं और इसमें करीबन आठ घंटे लग जाते हैं। इस हेली सेवा के लिए पवन हंस कंपनी को अधिकृत किया गया है और वह सात अक्टूबर से इस सेवा की शुरुआत कर सकता है।

सात अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है। इसके साथ ही केंद्र सरकार यहां हवाई सेवा शुरू करने के लिए भी तैयारी कर रही है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी को पत्र भेजकर यह जानकारी दी है। कुछ समय पहले राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात की थी। इसमें उन्होंने देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई व हेली सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा में नहाते समय बह गया युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ

अब राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने कहा है कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने उन्हें बताया है कि पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा जल्द शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि उडान योजना के तहत देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून, देहरादून-हिंडन-पिथौरागढ़ और पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर के बीच हवाई सेवा शुरू करने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। वहीं पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर हेली सेवा का कार्य पवन हंस प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग की चेतावनी- उत्तराखंड समेत इन राज्यों में सूखे की मार

पवन हंस ने इस मार्ग पर सात अक्टूबर से हवाई सेवा संचालित करने की जानकारी दी है। बलूनी ने कहा कि प्रयास है कि शीघ्र ही पिथौरागढ़ के लिए ये सेवाएं शुरू हो जाएं। कुछ तकनीकी कारणों से इस सेवा में विलंब हो रहा है। मंत्रालय द्वारा इसके लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही पर्यटक व नागरिक इन हवाई सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।