spot_img

जिसकी चाहत में पत्नी के पेट में मारा हंसिया, उस गर्भ में पल रहा था बेटा। हंसिए की चोट से तोड़ गया दम

न्यूज जंक्शन 24, बदायूं।

कहते हैं, कभी-कभी ऐसा हो जाता है जिसकी चाहत ज्यादा हो, वह कभी नहीं मिलता। बदायूं में कुछ दिनों पहले जिस हैवान पति ने बेटे की चाहत में गर्भवती के पेट को फाड़ दिया था, उस पेट में बेटा ही था। अस्पताल में भर्ती घायल महिला के ऑपरेशन के बाद जब शिशु की हालत को जांचा तब इसका खुलासा हुआ। पांच बेटियों में वह एक बेटे को चाहता था, इसी बात पर पत्नी से झगड़ा हुआ और गुस्से में पति ने गर्भवती पत्नी का पेट हंसिया से फाड़ दिया था।
सनसनीखेज घटना ने सभी को झकझोर दिया। बेटे की चाहत में पांच बेटियों के पिता ने अपनी पत्नी का हंसिया से पेट फाड़ डाला। घटना से कालोनी में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने कराहती गर्भवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया और पति को पुलिस की हिरासत में दिया। गर्भवती के परिजनों ने पति पर लड़का करने के लिए मानसिक तनाव देने का भी आरोप लगाया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नेकपुर इलाका है। यहां पन्नालाल परिबार के साथ रहता है। वह मेहनत मजदूरी करके पेट पालता है। उसके पांच बेटियां हैं। उसकी पत्नी वर्तमान में गर्भवती है। शनिवार शाम अचानक परिवार में से चीखने चिल्लाने की आवाज आई। क्षेत्र वाले एकत्र हो गए। देखा पत्नी बुरी तरह कराह रही थी, बच्चियां रो रही थीं। पन्नालाल भी सहमा हुआ कमरे बैठा था। गर्ववती के पेट से खून बहता देख पड़ोसियों ने तत्काल अस्पताल और पुलिस को सूचना दी। कराहती महिला को महिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत देख बरेली रेफर कर दिया। इधर महिला के बयानों के आधार पर पुलिस ने पति पन्नालाल को हिरासत में ले लिया। गर्ववती के परिजनों और लड़कियों का कहना है कि पन्नालाल को लड़के की बहुत चाहत है। वह इस बार हर हाल में लड़का चाहता था। उसने पहले तो लिंग परीक्षण कराने का प्रयास किया। लेकिन उस अपराध में कामयाब नही हो सका। आखिरकार उसने लड़के की चाहत में झगड़ते-झगड़ते हंसिया उठा लिया और पत्नी के पेट पर मार दिया। पत्नी का पेट बुरी तरह फट गया। पुलिस पन्नालाल के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। महिला को बरेली रेफर कर दिया है। यहां उसका इलाज हो रहा है, महिला के पेट में शिशु की जांच की तो सब चौक गए। पेट में बेटा ही था, जिसकी चाहत में पत्नी के पेट मे हंसिया मारा था। लेकिन अफसोस जिसके लिए वह तड़प रहा था, उसी का उसने कत्ल कर दिया। शिशु मरा हुआ निकला।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!