काशीपुर में सजी दुल्हन को छोड़कर फरार हुआ दुष्कर्मी दूल्हा पकड़ा गया, पेशे से डॉक्टर है आरोपित

139
खबर शेयर करें -

 

न्यूज जंक्शन 24, रुद्रपुर।

दरवाजे पर बरात थी, दुल्हन सजी बैठी थी कि उसके सपनों का राजा घोड़े पर चढ़कर आ रहा होगा। मगर दूल्हे के मन मे तो कुछ और ही था। वह बरात छोड़कर फरार हो गया। काफी देर बाद जब दुल्हन को पता चला तो वह समझ गई कि दूल्हा शादी के लिए इच्छुक नहीं है। उसने तत्काल कोतवाली पहुंचकर दूल्हे के खिलाफ तहरीर दी मुकदमा दर्ज करा दिया। फिर क्या था पुलिस ने उसको सोमबार के लिए ढूंढ निकाला। और जेल भेज दिया।

पूरा मामला काशीपुर कोतवाली क्षेत्र का है। तहरीर के मुताबिक यहां की निवासी लड़की की दो साल पहले मोहल्ला काजीबाग निवासी साजिद से हो गई। साजिद कालीबस्ती में क्लीनिक चलाता था और खुद को डाक्टर बताता रहा। कथित डाक्टर ने उसे अपने प्यार के जाल में फांस लिया। आरोप है कि कुंडा थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में ले जाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ दिन पहले इस बात की जानकारी लड़की के घरवालों को हुई तो उन्होंने क्लीनिक पर पहुंचकर हंगामा काट दिया। बाद में कथित डॉक्टर उक्त लड़की से शादी के लिए तैयार हो गया। सबकुछ सही हो गया और शादी की तैयारियां चलने लगीं। बरात भी लड़की के यहां पहुंच गई। इसी बीच दूल्हा शनिवार के दिन फरार हो गया।
इधर, बरात का इंतज़ार कर रही दुल्हन ने पुलिस को बता दिया कि कथित डाक्टर उसके साथ दो साल से दुष्कर्म कर रहा था। शादी की बात पक्की हो चुकी थी। मगर मुकर गया। बाद में हंगामे के बाद वह शादी को तैयार हुआ। वह उससे शादी के लिए बिल्कुल इच्छुक नहीं है, इसलिए फरार हो गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित को खोजना शुरू कर दिया।
सोमवार सुबह एसआइ रूबी मौर्या ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया। उसके बाद जेल भेज दिया।