उत्तराखंड में इस जगह फहराया गया प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा, ऊंचाई जानकार रहे जाएंगे हैरान

182
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया है। यह राष्ट्रीय ध्वज उधमसिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में लगाया गया है।

रुद्रपुर के गांधी मैदान में विधायक निधि से सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया गया है। गांधी मैदान में लगाया गया ये झंडा 191 फीट ऊंचा है, जहां शनिवार को पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका लोकार्पण किया। उनके साथ इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, जिला प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, हरभजन चीमा, मेयर रामपाल सिंह भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : Uttrakkhand Big News : मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा, राज्य आंदोलनकारियों को अब यहां भी मिलेगा मुफ्त उपचार

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में भीषण अग्निकांड- कई झोपड़ियों हुई राख

यह भी पढ़ें : Transfer : उत्तराखंड में अफसरों का तबादला जारी, एक बार फिर कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लिए बहुत गर्व की बात है, जो यहां प्रदेश का पहला सबसे ऊंचा ध्वज फहराया गया। 191 फीट ऊंचे तिरंगे के लिए विधायक निधि से 28 लाख रुपये खर्च किए गए हैं और निर्माण ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से स्टार सेल्स कम्पनी के सहयोग ने 47 दिनों में हुआ है।

कलकत्ता से आया समान

प्रदेश के सबसे ऊंचे तिरंगे झंडे को बनाने के लिए कलकत्ता से मैटिरियल मंगाया गया। स्टार सेल्स के कर्मचारी व विभोर बठला ने बताया कि तिरंगे झंडे का स्तम्भ 51 मीटर है, जो लगभग 191 फीट है, जिसे सूर्या कंपनी से मंगाया गया है। स्टार सेल्स ने इसकी नींव 15 अगस्त को रखी गयी थी। लगभग 46 दिनों में काम पूरा करने के बाद 47वें दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसे फहराया। तिरंगे झंडे की लंबाई ओर चौड़ाई 36×54 फीट है। जिसमे सौ फीसद पोलिस्टर कपड़े का प्रयोग किया गया है। स्टार सेल्स कम्पनी द्वारा एक साल तक इसका रख रखाव किया जाएगा। तिरंगा थिकनेस 197 जीएसएम है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव ड्यूटी के लिए रामगढ़ से हल्द्वानी आ रहे थे चिकित्साधिकारी कि अचानक हो गया इतना बड़ा हादसा और चली गई जान...

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।