spot_img

छिपकली ने ले ली नई दुल्हन की जान, वजह जानकर आप होंगे हैरान

न्यूज जंक्शन 24, बरेली।

रिठौरा में चारपाई पर सो रही एक नव विवाहिता को छिपकली ने काट लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। हालत में सुधार होने पर वह उसे घर ले आए। मंगलवार को अचानक उसकी हालत फिर बिगड़ी गई। इसके बाद उसकी मौत हो गयी।


भोजीपुरा रोड निवासी ओमप्रकाश कस्बे में एक होटल पर समोसे बनाकर परिवार का गुजारा करते हैं। छह माह पूर्व उसकी शादी मिर्जापुर की चांदनी (20) के साथ हुई थी। सोमवार दोपहर चांदनी अपने कमरे में बिस्तर पर सो रही थी। इसी दौरान एक छिपकली दीवार से गिरी और उसके हाथ पर काट लिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के अन्य लोग भी पहुंच गए। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे उसके मायके मिर्जापुर ले गए। वहां एक चिकित्सक के यहां उसका इलाज कराया। इलाज के बाद उसे घर ले आए। हालांकि चांदनी इलाज के बाद भी बेहोश थी। मंगलवार सुबह अचानक उसे उल्टियां शुरू हो गईं। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे लेकिन उसकी मौत हो गयी। बुधवार को मिर्जापुर में उसके मायके में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।


इधर, सीएचसी अधीक्षक दिनेश गंगवार ने बताया कि छिपकली की त्वचा में जहर होता है। उसके काटने से कोई खतरा नहीं होता। डर के कारण महिला की मौत हुर्ई होगी। अगर छिपकली पकते हुए भोजन में गिर जाए तो उस भोजन के खाने से जहर का खतरा होता है।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!