सूरज की गर्मी से तपने लगे उत्तराखंड के पहाड़ भी, बढ़ा खतरा, माैसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

412
#hot weaher of uttarakhand
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। मैदानी इलाकों में बढ़ रही गर्मी (heat of the sun) से अब पहाड़ भी अछूता नहीं रह गया है। उत्तराखंड राज्य में भी सूरज की तपिश अब लोगों को झुलसाने लगी है। राज्य के कई इलाकों में जंगलों में लगी आग से भी वातावरण में गर्मी बढ़ गई है। इसके कारण बर्फ पिघलने और हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

इस बीच मौसम विभाग ने नौ अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक पर्वतीय जिलों में तापमान (heat of the sun) के सामान्य से बहुत अधिक रहने की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट (Red alert) जारी किया है। बढ़ते पारे की वजह से फसलों और सब्जियों को भी भारी नुकसान हो सकता है। विभाग की ओर एडवाइजरी भी जारी कर लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  किशोर को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, इस वजह से की गई थी वारदात
बढ़ते तापमान से जंगलाें में आग का भी बढ़ा खतरा

मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक बिक्रम सिंह ने बताया कि 9, 10, 11 और 12 अप्रैल को उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में सामान्य से बहुत ज्यादा तापमान (heat of the sun) रहने का अनुमान है। इस दौरान इन जिलों में कुछ स्थानों पर वनाग्नि की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं। फसलों और सब्जियों पर भी गर्मी (heat of the sun) का असर दिखेगा। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में उच्च हिमालयी क्षेत्रों (3500 मीटर से ज्यादा) वाले इलाकों में बर्फ पिघलने से हिमस्खलन होने का भी खतरा है। विभाग ने किसानों को तेज धूप से फसल को झुलसने से बचाने के लिए नियमित तौर पर सिंचाई करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा- खाई में गिरा बारात से लौट रहा वाहन, चार की मौत

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।