हल्द्वानी में युवक की निर्मम हत्या, हत्यारों ने कर दी ऐसी हालत, शव देखकर हैरान रह गई पुलिस

923
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। शहर में एक वारदात की सूचना आ रही है। शहर के लालडांठ के बमौरी इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और तफ्तीश में जुट गई है। हत्या किसलिए और किससे की गई है, अभी तक इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। मृतक की पहचान लालडांठ के संजय कॉलोनी निवासी कुणाल बिष्ट के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार संजय कालोनी लालडांठ निवासी कुणाल बिष्ट  पुत्र नवल किशोर बुधवार की रात नौ बजे घर से निकला था। गुरुवार सुबह आसपास के लोगों ने मल्ली बमोरी में स्थित खेत में उसका शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मुखानी थाना एसओ दीपक बिष्ट व बनभूलपुरा थाना एसओ नीरज भाकुनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मृतक के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। साथ ही गले पर सरिए से घाव के निशान है। मृतक का उसका दाहिना हाथ भी तोड़ा गया है।

पुलिस के मुताबिक, मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है घटनास्थल पर सोडा व बीयर की बोलत मिली है। इससे प्रतीत होता है कि हत्या से पहले मृतक के साथ कई अन्य लोगों ने मिलकर शराब पी है। जिसके बाद उनमें विवाद हुआ होगा और वारदात कर दी गई। मौके पर काफी मात्रा में खून भी पड़ा मिला है।